Madhubani:-
आज गुरुवार को एक निजी होटल के सभागार में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विष्णु कुमार राउत की अध्यक्षता और जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना के संचालन में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर महात्मा बुद्ध की जयंती उनके चल चित्र पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण कर मनाया गया।

भाजपा नेता मनोज कुमार मुन्ना ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा बुद्ध की जयंती वैशाख मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है इसी दिन भगवान बुद्ध और हिंदू धर्म के मुताबिक भगवान विष्णु के 23 में अवतार महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था भगवान बुद्ध सत्य अहिंसा एवं प्रेम के पुजारी थे उनके सिद्धांत और विचार को अपने जीवन में उतारना ही असली जन्मतिथि होगी भगवान बुद्ध समझदारी से जीवन जी ने सेहत को ध्यान रखना क्रोध न करने आध्यात्मिक जीवन और किसी भी तरह का हिंसा न करने तथा जीवन में त्याग को अपनाने की सीख देती है।
मौके पर कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विष्णु कुमार राउत जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना के अलावा सुनील पासवान डोमा ललित पांडे राहुल कुमार मनोज धनकार, मुन्ना कुमार सोहन पासवान लक्ष्मी पासवान जितेंद्र यादव उमेश साफी प्रकाश साफी रवि कसेरा चंदन पासवान लक्ष्मी पासवान सौहेल कुमार सहित कई लोग शामिल थे।
