मधुबनी में मृतिका के मायके वालों ने पति के ऊपर पत्नी का गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप

*मधुबनी में मृतिका के मायके वालों ने पति के ऊपर पत्नी का गला दबाकर हत्या का लगाया आरोप

*तालाब की झाड़ी से महिला की शव मिलने की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैली 

*हत्या उनकी पति एवं अन्य दो तीन लोगो ने मिलकर किया ऐसा आरोप मृत्तिका की माँ का है 

  • Madhubani:- 
    मधुबनी जिला के लदनियां थाना क्षेत्र के गाढा गांव स्थित दुर्गा मंदिर के समीप तालाब की झाड़ी से मंगलवार को एक विवाहित महिला की शव ग्रामीणों ने देखा। तालाब की झाड़ी से महिला की शव मिलने की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई आस पास के लोगो की भीड़ मौके पर जुटनी शुरू हो गई। मृतक महिला की पहचान आरती देवी (35) वर्ष गाढा गांव निवासी के रुप में हुई, वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा लदनिया थाना को दिया गया सूचना पाते ही पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर तालाब की झाड़ी से महिला के शव को बाहर निकाल कर शव को अपने कब्जे में और कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल के लिए भेज दिया। वही पुलिस मामले की जांच में जुटी गई, मिली जानकारी के अनुसार प्राथमिकी के अनुसार मृतिका आरती देवी की विधवा मां हीरा देवी गाढ़ा चौक के निकट चाय की दुकान करती है। आवेदिका ने 18-19 वर्ष पूर्व अपनी पुत्री आरती देवी की शादी हिन्दू रीति रिवाज से अंधराठाढ़ी थाना के मरुकिया गांव में 40 वर्षीय कपिलदेव राय के साथ की गई। मृतिका के साथ ससुराल में अकसर मारपीट किया करता था इसे परेशान होकर मृतक महिला आरती देवी अपने बच्चो को लेकर करीब डेढ़ माह पूर्व से अपनी मायके बेलाही पंचायत के गाढ़ा गांव में रहती थी। घटना की रात मृतिका अपने बच्चे और पति के साथ घर के एक कमरे में सोई। सुबह जब मृतिका की मां घर का गेट खुला हुआ देखा और घर के अन्दर प्रवेश कर देखा तो घर में ना ही उसकी पुत्री थी और ना ही उसका पति था। आवेदिका अपने परिजनों के साथ दोनों को खोजबीन करना शुरू कर दिया। लेकिन दोनो का कही कुछ आता पता नहीं चला। बाद में अपने दामाद के मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल स्विच ऑफ था। वही जानकारी मिली की गांव के ही बगल के तालाब की झाड़ी में आरती देवी का शव मिला है, इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो रखा है। वही थाना अध्यक्ष धनन्जय कुमार ने बताया कि मृतिका की मां एवं अन्य लोगों के मुताबिक आरती कुमारी की हत्या उनकी पति कपिलदेव राय एवं अन्य दो तीन लोगो ने मिलकर किया है। पुलिस केस दर्ज के साथ ही आरोपी को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications