- गुप्त सूचना पर थाना क्षेत्र के नरही से किया गिरफ्तार,शराब तस्करों में हड़कंप
- गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेत उतरने वाली है पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची
Madhubani:-

अंधरामंठ पुलिस को बडी़ सफलता मिली है थाना पुलिस ने बडी़ कार्यवाई करते हुए 828 लीटर देसी शराब और तीन बाइक के साथ दो शराब तस्करों को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नरही गांव से देर शाम गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया शराब तस्करों में हड़कंप मच गया।
गिरफ्तार किए गए शराब तस्कर की पहचान सुपोल जिला के किशनपुर भपटियाही थाना अंतर्गत मुरली गांव निवासी विनोद नारायण झा के 23 वर्षीय पुत्र सावन कुमार झा के रूप में हुई है तो वही दूसरे शराब तस्कर की पहचान अंधरामठ थाना क्षेत्र के अमचिरी गांव निवासी उतीम लाल मंडल के 42 वर्षीय पुत्र विनोद मंडल के रूप में हुई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की बड़ी खेत उतरने वाली है पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शराब और बाइक के साथ शराब तस्कर को धर दबोचा।
अंधरामंठ थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा शराब तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शराब और बाइक के साथ शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाध्यक्ष श्री राम ने बताया कि सीमावर्ती थाना होने के कारण नेपाल के रास्ते बिहार में शराब तस्करों द्वारा तस्करी किया जाता है। पुलिस हमेशा ही चौकस रहती है जैसे सूचना मिलती है धर दबोचा लिया जाता है।
उन्होंने बताया कि किसी भी सूरत में अपराधी, उन्मादी,दंगई और शराब तस्करों को बक्शा नहीं जाएगा।
