- *सचिव के द्वारा फर्जी हस्ताक्षर किए जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश
- मुखिया राजनारायण उर्फ छोटू राय ने बीईओ को बुलाकर करवाया निरीक्षण,कार्रवाई का दिया अश्वासन
- *बच्चों के मध्यान भोजन में हाकमरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: मुखिया राजनारायण उर्फ छोटू राय
Madhubani:-

अंधराठाढ़ी दक्षिणी पंचायत के मधुवन स्थित मध्य विद्यालय के बच्चों को प्रधानाध्यापक के द्वारा पिछले कुछ महीनों से लगातार खराब मध्यान भोजन परोसे जाने के कारण बिमार पड़ रहे बच्चों से परेशान परिजनों ने विद्यालय परिसर में काफी देर तक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ जमकर हंगामा और नारेबाजी किया। इतना ही सचिव द्वारा फर्जी हस्ताक्षर किए जाने और पठन पाठन सही ढंग से नहीं होने को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा था।बढ़ते बवाल को देखते हुए ग्रामीणों द्वारा अंधराठाढ़ी दक्षिणी पंचायत के मुखिया राज नारायण उर्फ छोटू राय को जानकारी दी गई।जानकारी मिलते ही विद्यालय पर पहुंचे मुखिया को ग्रामीणों ने खराब सोयाबीन दिखाया और खराब खाना खिलाने का शिकायत किया। साथ ही पढाई लिखाई पुरी तरह से चौपट होने का गंभीर आरोप लगाया। मुखिया राज नारायण उर्फ छोटू राय ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विमला कुमारी को पठन-पाठन चौपट रहने, घटिया खाना खिलाने और शिक्षकों द्वारा मनमानी करने को लेकर बीईओ को बुलाकर विद्यालय का निरीक्षण करवाया गया। मुखिया राज नारायण उर्फ छोटू राय ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य और भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले शिक्षकों को किसी भी सूरत में बक्शा नहीं जाएगा। उन्होंने घटिया मध्यान भोजन और खराब सोयाबीन दिए जाने के कारण बीमार पड़ रहे बच्चों को लेकर भी चिंता जाहिर किया, साथ ही पठन-पाठन सही करने को कहा।
बीईओ विमला कुमारी ने विभिन्न मामले को लेकर कार्यवाई का अश्वासन दी साथ ही आने वाले दिनों में इन सभी समस्या को शीघ्र ही दूर कर लिया जाएगा।