AIMIM राष्टीय प्रवक्ता आदिल हसन ने अमित शाह के गौ हत्या बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा बीफ की आयत और बीफ का लाइसेंस भाजपा की सरकार में हुआ

मधुबनी AIMIM राष्टीय प्रवक्ता आदिल हसन ने अमित शाह के गौ हत्या बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा बीफ की आयत और बीफ का लाइसेंस भाजपा की सरकार में हुआ है

Madhubani:-
मधुबनी लोकसभा चुनाव को लेकर जहां एनडीए और महागठबंधन के सांसद प्रत्याशी मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से अपनी जीत को लेकर आंकड़े के साथ वायन देते आ रहे है,वही AIMIM राष्टीय प्रवक्ता आदिल हसन ने दोनो पार्टी के सांसद प्रत्याशी के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि दोनो मधुबनी लोकसभा के बाहर से है एक सांसद प्रत्याशी होटल में रहकर चुनाव लड़ रहा है तो दूसरा सांसद प्रत्याशी किराए के मकान में रहकर चुनाव लड़ रहा है। इसीलिए मधुबनी लोकसभा क्षेत्र की जनता सोच समझ कर इस बार अपना वोट करें और ये दोनो सांसद प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद फिर यहां नज़र नही आएंगे, फिर जनता अपने क्षेत्र के सांसद को खोजते रहेंगे की हमारे क्षेत्र से जीतने के बाद सांसद कहा है।

AIMIM राष्टीय प्रवक्ता आदिल हसन ने कहा कि AIMIM पार्टी ने इसी क्षेत्र के एक गरीब के लड़के को बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी ने मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से सांसद प्रत्याशी के लिए क्षेत्र से टिकट दिया है। साथ ही AIMIM राष्टीय प्रवक्ता आदिल हसन ने कहा कि फरहाज साहब की चिंता फातमी साहब की है फैयाज साहब को अपने बेटे की चिंता है की एमएलए बन जाए, लेकिन बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी को यह चिंता है कि किसी गरीब घर का लड़के चुनाव जीते।

वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के गौ हत्या के बयान पर AIMIM राष्टीय प्रवक्ता आदिल हसन ने पलटवार करते हुए कहा कि गौ हत्या पूरे भारत में बंद होना चाहिए, अमित शाह ये बताए की जिस राज्य में भाजपा की सरकार है वहा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गौ हत्या क्यों नहीं बंद करवा पाए है। ये दोहरी नीति नहीं चलेगी जहां पर वोट है वहा पर गाय माता बना दिए जहां पर वोट अलग है उसके हिसाब से बोले क्यों गोवा में गौ हत्या बैन नही है आप दस साल से होम मिनिस्टर है और आपकी सरकार है क्यो नही पूरे भारत में गौ हत्या बैन नही है। ये गौ रक्षा की गुंडागर्दी नही चलने देंगे, गोवा और बिहार अलग नहीं हो सकता AIMIM राष्टीय प्रवक्ता अमित शाह के वायन पर हमला करते हुए कहा कि हिंदू मतदाता से कहा कि ये मकार हैं ये पाकिस्तान की कंपनी और बीफ की कंपनी से भाजपा ने चंदा लिया है। भारत में सबसे ज्यादा बीफ की आयत और बीफ का लाइसेंस भाजपा की सरकार हुआ है। ये झूठ बोल रहे हैं जनता की जज्बात को एहसास को आपकी भवनों को छेड़ रहे है।

 

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications