*भैरवस्थान पुलिस ने चोरी के पांच मोबाइल फोन के साथ दो चोर को किया गिरफ्तार
*भैरवस्थान पुलिस ने समिया ढलान से मोबाइल फोन के साथ दोनों चोर को धर दबोचा
*झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोबाइल फोन चोरी मामले का किया उद्वेदन

Madhubani:-
भैरवस्थान पुलिस ने चोरी के 5 मोबाइल फोन के साथ 2 चोरों को थाना क्षेत्र के समिया ढलान से गिरफ्तार करने में बडी़ सफलता हांसिल की है।
गिरफ्तार चोर की पहचान भैरवस्थान थाना क्षेत्र के गढि़या नरूआर गांव निवासी छेदी चौपाल के 19 वर्षीय पुत्र अनिल चौपाल और लालू सगाई के 18 वर्ष के पुत्र राजाराम कुमार के रूप में हुई है। दोनों गढिया नरूआर और अगल-बगल के गांव में मौके का फायदा उठाकर घर में खिडक़ी से घुसकर मोबाइल चुरा लेता था। इस बात का खुलासा तब हुआ जब मोहम्मद बली के पुत्र मोहम्मद कुर्बान अंसारी के घर 16/17 तारीख की रात मोबाइल फोन चोरी हो गया। मोहम्मद कुर्बान अंसारी ने भैरवस्थान थाना में मोबाइल फोन चोरी का प्राथमिकी दर्ज कराया। जैसे ही मोबाइल फोन चोरी का प्राथमिकी दर्ज हुआ फिर हुई पुलिस हरकत में आई और दो चोरों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही चोरों की गिरफ्तारी हुई लोगों ने अपने-अपने मोबाइल चोरी की बात कहने लगी। जिन लोगों का मोबाइल चोरी हुआ था उनमें महिनाथपुर निवासी सरोज मिश्रा, महिनाथपुर के ही सरोज चंद्र मिश्र,महिनाथपुर के ही प्रेमचंद राय,समिया के राजू देवी और समिया के ही रिंकू देवी का मोबाइल फोन घर से चोरी हो गया था।
चोरों ने बताया कि घर में खिड़की के माध्यम से घुसता था और मौका पाते ही मोबाइल चोरी कर फरार हो जाता था।
झंझारपुर डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि मोबाइल चोरी की बराबर शिकायत मिलने लगी, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मोबाइल चोरों को धर दबोचा, गिरफ्तार मोबाइल चोर की पहचान थाना क्षेत्र के गाढिया नरूआर गांव निवासी के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में थानाध्यक्ष सुनिल कुमार झा और केस का अनुसंधान कर रहे शुभम कुमार शर्मा मौजूद थे।