Madhubai:-
बेनीपट्टी मधुबनी पथ के उगना चौक के निकट बीती रात हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी 60 वर्षीय कुशे मल्लिक की मौत दरभंगा के रास्ते में हो गयी है। कुशे मल्लिक का प्राथमिक उपचार कर स्थिति नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दरभंगा के डीएमसीएच रेफर कर दिया था।
o
जिसकी मौत रास्ते में ही हो गयी। जिसके बाद आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने सुबह-सुबह बांस बल्ला लगाकर बेनीपट्टी मधुबनी पथ को जाम कर दिया। जाम कर रहे लोगों का कहना है कि मृतक के छोटे छोटे बच्चे है। मृतक खुद कमाई कर घर के सदस्यों का पेट चला रहा था। ऐसे में कमाऊ सदस्य के मौत से पूरा परिवार सड़क पर आ गया। सरकार को मृतक के परिजन को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
उधर, सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम मनीषा, डीएसपी दिवेश, बीडीओ डॉ रवि रंजन, सीओ धर्मदेव चौधरी, एसएचओ गौतम कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुँच कर परिजन व जाम कर रहे लोगों से सफल वार्त्ता कर जाम को खाली करा दिया। एसडीएम ने कहा कि, जो भी निर्धारित मुआवजा होगा, वो सभी प्रक्रियाओं के बाद पीड़ित परिवार को दिया जाएगा। वहीं, तत्काल पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये दिए गए।

आपको बता दे कि बीती रात करीब दस बजे के आसपास दरभंगा से इलाज करा कर मरीज को ले जा रहे कार के ठोकर से कुशे मल्लिक समेत कार सवार घायल हो गए थे। कुशे मल्लिक उगना स्मारक के बगल में अन्य दिनों की तरह बैठा हुआ था।

जहां अचानक ठोकर लग गयी। जिससे कुशे मल्लिक की स्थिति काफी खराब हो गयी थी। कार में सवार लोग सीतामढ़ी जिले के डुमरा के बेरो कोठी गांव के रहने वाले थे। जो अपने परिजन जयभद्र झा का दरभंगा में इलाज कराकर बेनीपट्टी होते हुए लौट रहे थे।
