Madhubani:- घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के तुमौल पंचायत स्थित गोढहेल गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि इस बीच एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबिया और टेंगरी से वार भी किया। इससे एक महीला रेणु देवी के हाथ में अंगुली कट जाने वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा दो लोग प्रलाद भारती और प्रकाश भारती के सर फट जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी हो की बमबम भारती के घर के पास प्रालद भारती का खेत खरिहान है जिसमें वह साग सब्जी किया करता था आए दिन उस खेत की सब्जी किसी अन्य लोग चुरा कर तोड़ लेते थे इसी बात को पुछने गई रेणु देवी के साथ बमबम भारती, अजय भारती , मनोज भारती , अशोक भारती, राधा देवी , विद्ययानंद भारती , लालमुनी देवी ने उसे पकड़ कर डायन डायन बोलकर जमकर मारपीट किया है ।।
वही सभी घायलों को सीएचसी घनश्यामपुर में भर्ती कराया जहा प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख डॉक्टर ने रेणु देवी और प्रलाद भारती व प्रकाश भारती को डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।
वही घायल रेणु देवी के द्वारा घनश्यामपुर आवदेन दिया गई
इस घटना कि पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा है कि पुलिस मामले की जांच कर रही कानून को हाथ में लेने वाला बक्से नही जाएंगे।।
