भाजपा का काम सिर्फ भाषण और जुमलेबाजी: तेजस्वी

*गंगौर में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी चुनावी जनसभा को किया संबोधित

*हरलाखी गंगौर हाई स्कूल के मैदान में रविवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते तेजस्वी यादव

हरलाखी (Madhubani):-
मधुबनी लोकसभा के महागठबंधन समर्थित राजद के उम्मीदवार अली अशरफ फातमी के समर्थन में रविवार को गंगौर हाई स्कूल के मैदान में राजद के नेता तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने जनसभा को संबोधित किया। इस चुनावी सभा में तेजस्वी यादव और उनके साथ मुकेश सहनी ने जीत की हुंकार भरी और मोदी सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। तेजस्वी यादव ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह 2024 का आम चुनाव खास चुनाव है। यह समझने की आवश्यकता है। देश महंगाई और आर्थिक संकट से गुजर रहा है। भाजपा का काम सिर्फ भाषण और जुमलेबाजी करना है। 10 साल से मोदी पीएम हैं।

आपके जिला व गांव के लिए मोदी ने क्या किया है। हम विपक्ष में है, हमें सवाल पूछने का अधिकार है। हमने कहा था 10 लाख लोगो को सरकारी नौकरी देने का काम करेंगे तो 17 महीने में 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का काम किया है। हमारी सरकार बनी तो 2 सौ यूनिट फ्री बिजली और 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। 5 सौ रुपये में सिलेंडर मिलेंगे। रक्षा बंधन पर गरीब बहनों को 1 लाख रुपये स्वरोजगार के लिए दिए जाएंगे।


मुकेश सहनी ने कहा कि सविंधान को बदलने की कोशिश की जा रही है। बाबा साहेब ने संविधान में हमें जो अधिकार दिया है उसे छीनने की साजिश रची जा रही है। देश की सत्ता में आज हिटलर बने है। 2020 में हमने 4 विधायक बनाया। बिना समर्थन के नीतीश कुमार सीएम नहीं बनते। एक षड्यंत्र के तहत विधायको को खरीदकर हमे रोड पर ला दिया है। बिहार की सभी 40 सीट हरा कर दिखाएंगे यह गारंटी है। कार्यक्रम में राजद के प्रवक्ता मनोज झा, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद, विधायक भरत भूषण मंडल, पूर्व विधायक रामनरेश पांडेय, इंजीनियर भोगेन्द्र मंडल, बच्चेलाल महतो, आदि मौजूद थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications