अम्बाला में भागपरवाहा के मजदूर की मौत,गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

अम्बाला में भागपरवाहा के मजदूर की मौत,गांव में पसरा मातमी सन्नाट


फारबिसगंज : अम्बाला में स्थित दवाई फैक्ट्री में कार्यरत एक कामगार की मौत की खबर सुनकर फारबिसगंज प्रखण्ड क्षेत्र के भागपरवाहा गांव में उनके घर पर स्वजनों के बीच मातम छा गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भागपरवाहा गांव निवासी लक्ष्मण बहरदार के पुत्र अशोक बहरदार अपने परिजनों के पालन पोषण के लिए अम्बाला में स्थित एक दवाई फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। जहां कार्य करने के दौरान बोरा का छल्ली गिरने से उसकी मृत्यु होने की बात बताई जा रही है।मंगलवार को मृतक के सहकर्मियों के द्वारा फोन के माध्यम से उनकी मौत की जानकारी परिजनों को दी गई। इसके बाद स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक को दो पुत्र व एक पुत्री हैं। स्वजनों के द्वारा शव के गांव में आने का इंतजार किया जा रहा है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing