Madhubani:- तेज रफ्तार अज्ञात टेम्पु की ठोकर से एक बाइक पर सवार महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल, मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के अन्तर्गत भेजा थाना क्षेत्र के भेजा भलूआही मुख्य सड़क मार्ग पर कोसी बांध पर करहारा और रतूआर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात टेम्पु ने बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार सभी तीन लोग लगभग तीस फीट नीचे चला गया।

जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल को मधेपुर स्थिति पीएचसी सह रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सकों के द्वारा लगातार इलाज जारी है। मालूम हो कि सभी घायल व्यक्ति भेजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेला गांव से भेजा के तरफ जा रहा था।

जहां करहारा तथा रतूआर गांव के बीच कोसी बांध पर पिछे से टेम्पु ने जबरदस्त टक्कर मारकर फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की पहचान चन्द्रेश्वर मुखिया, पिता जूगो मुखिया उम्र लगभग 26 वर्ष तथा गुलाब देवी पति जूगो मुखिया, उम्र लगभग पचास वर्ष, एवं पुनीता देवी गांव बेला थाना भेजा जिला मधुबनी के रूप में हुई है। वही प्रभारी डाक्टर आरके रंजन ने बताया कि तीनों गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत नाजुक देखते हुए दरभंगा डीएम क्षेत्र पर कर दिया है। वही इस बात की सूचना परीजनों को दे दिया गया है।
