एनसीसी कैडेटों निकाली मतदाता जागरूकता रैली

Report:- मुरारी झा

Darbhanga:-

दरभंगा जिला में शत् –प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी श्री राजीव रौशन के निर्देशन में 8 बिहार बटालियन एनसीसी के एनसीसी कैडेट के द्वारा पैदल रैली मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

जो बटालियन परिसर से लालबाग, हसन चौक, टावर चौक, होते हुए आयकर चौक, भोगेंद्र झा चौक होते हुए पुनः एनसीसी कार्यालय परिषद में आया। इसी क्रम में कैडेटों ने विभिन्न स्लोगन के माध्यम से नारे लगाए जैसे बूढ़े हो या जवान, सभी करें मतदान।पहले मतदान, फिर जलपान। उम्र 18 पूरी है, मतदान करना जरूरी है आदि नारे लगाते हुए कैडेटों ने पदयात्रा किया। साथ ही कैडेटों ने रास्ते में मिल रहे राहगीरों जो दरभंगा जिला के मतदाता है उनको दरभंगा मतदान केंद्र एप के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया कि आप इस ऐप के माध्यम से आप अपने बूथ पर अपना और अपने परिवार का वोटर लिस्ट में अपना–अपना क्रमांक संख्या देख सकते हैं एवं बूथ कहां पर स्थित है। उसका मानचित्र पर रास्ता भी एप में निर्देशित किया गया है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing