झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित करते हुए क्षेत्र वासियों को रामप्रीत मंडल को समर्थन करने का किया निवेदन
Madhubani:-

मधुबनी के झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार के उपमुख्य मंत्री सम्राट चौधरी एवम अन्य मंत्री जनसभा को संबोधित करने पहुंचे राजनगर, इस जनसभा में हजारों की संख्या में पहुंचे जनता।
जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा आज मै इस चुनाव में झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद उम्मीदवार रामप्रीत मंडल को क्षेत्र वासियों का समर्थन और प्यार मिले इस बात के लिए मै निवेदन के लिएआया हूं। वही जेपी नड्डा ने कहा की जब मै यहां आया हू सबसे पहले माता सीता के भूमि को नमन करते हुए अपनी बातो प्रारंभ करता हूं।
जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के उपमुख्य मंत्री सम्राट चौधरी और सांसद उम्मीदवार रामप्रीत मंडल ने अपने भाषण में पूर्व में किए गए कार्यों के बारे में बताया साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के पिछले 10 वर्षों के नेतृत्व में राजनीतिक का परिभाषा और राजनीतिक का तौर तारीका काम करने का तरीका चाल चरित्र बदल चुका है। आज राजनीति है रिपोर्ट कार्ड की राजनीति आज राजनीति है जवाब देही की राजनीति, आज राजनीति है विकासवाद की राजनीति। मोदी जी के नेतृत्व में जो भारत पहले 11वें स्थान पर थी अर्थव्यवस्था में अब पिछले 5 वर्षों में भारत पांचवें स्थान पर अर्थव्यवस्था में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आ गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंडिया एलाइंस पर हमला करते हुए कहा कि यह इंडिया एयरलाइंस क्या है यह एक परिवारवाद पार्टियों का जमावड़ा है और भ्रष्टाचार वादी पार्टियों का जमावड़ा है।