रजघट्टा गांव में लगी भीषण आग, 5 घर जलकर हुआ राख, एक महिला व एक बच्चा भी झुलसा

रजघट्टा गांव में लगी भीषण आग, 5 घर जलकर हुआ राख, एक महिला व एक बच्चा भी झुलसा

तकरीबन 10 लाख से अधिक की क्षति

Madhubani:-

स्थानीय अंचल के बर्री पंचायत के रजघट्टा गांव में बुधवार की दोपहर आग लगने से 5 घर जलकर राख हो गये. जिसमें तकरीबन 10 लाख रुपये से अधिक की क्षति होने की बात स्थानीय लोगों के द्वारा बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार रजघट्टा गांव के वार्ड 6 स्थित मो. शमशाद के घर में आग लग गई और जब तक घर के सदस्यों को आग लगने का पता चला तब तक आस-पास के चार और घरों को अपने आगोश में ले लिया. जिसमें मो. इरशाद, मो. निसारुल, मो. अशरफ का घर शामिल है. वहीं इसी बगल के एक अन्य व्यक्ति का घर भी आंशिक रूप से जलने की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा प्राप्त हुई है. बताया जा रहा कि शमदाद के घर में आग की लपटें जब बेहद तेज हो गई तब जाकर घटना का पता चला. इसके बाद आनन-फानन में घर के लोग घर से निकलकर बाहर भागने लगे और शोर मचाने लगे. शोर सुनकर आस-पास के लोग जब तक पहुंचे और आग बुझाने में जुटे तब तक कुल पांच घरों में आग पकड़ लिया. इसी बीच मची भगदड़ के कारण शमशाद का 5 वर्षीय पुत्र घर के भीतर ही फंस गया, जिसे निकालने के प्रयास में उसकी पत्नी मुन्नी खातून भी झुलस गयीं और मुन्नी के साथ उसका पुत्र भी झुलसकर घायल हो गया. उधर स्थानीय लोग मोटर चालू कर आग बुझाने में जुट गये. इसी दौरान ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना बेनीपट्टी थाना व अग्निशमन केंद्र को दी गई. सूचना मिलते ही दो अग्निशमन वाहन के साथ अग्निशमन दस्ता पहुंचकर भी आग बुझाने में जुट गया. इस बीच अग्निशमन वाहन के भी पानी खत्म हो गये तो दूसरे मोटर से अग्निशमन वाहन में पानी भरा गया और स्थानीय ग्रामीण व अग्निशमन दस्ते के सामूहिक प्रयास से करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका. जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक इन सभी घरों में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, पेटी, बक्शा, फर्नीचर व कागजात समेत सभी सामान जलकर खाक हो गये. उधर मेडिकल टीम भी पहुंची और दोनों घायलों को पास के आंगनबाड़ी केंद्र पर प्राथमिक उपचार कर बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल लाया. जहां दोनों घायल मां-बेटे का इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि खाना बनाने के बाद चूल्हे में बुझाकर रखे राख से निकली चिनगारी से आग लगने की संभावना व्यक्त की जा रही है. कुल मिलाकर तकरीबन 10 लाख रुपये से अधिक की क्षति होने की बात स्थानीय लोगों के द्वारा बताई जा रही है. इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता रमेशचंद्र मिश्र व मो. फैज समेत अन्य लोगों ने अंचल प्रशासन से पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने का आग्रह किया है.

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications