घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के अधारपुर पंचायत क्षेत्र स्थित बाथ गांव के कमला बांध के पास मंगलवार की दोपहर अचनाक लगी आग जिसमे दस फूस के घर जलकर खाक हो गया। तेज पछिया हवा ने आग में घी का काम किया और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जान बचाने के लिए घर के बदहवास लोग इधर-उधर भागने लगे तथा कमला बांध पर में अफरा तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गृह स्वामी उस दौरान खेत में काम कर रहा थी । इसी दौरान रामअवतार शर्मा के घर से आग की निकली चिंगारी से भूसा के घर में आग लग गई जिनसे बाथ गांव के ही रामावतार शर्मा के साथ लक्ष्मी शर्मा और साथ दस अन्य लोगो का फूस का घर धू धू कर जलने लगा। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखे दो मोटर साईकिल में आग पकड़ लिया। धूंओं आग की लपटे देखकर जुटे ग्रामीणों ने दिलेरी से आग का सामना किया वही स्थानीय लोगो के द्वारा दमकल लगा कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहा था इसी दौरान थाने से अग्नि सामान विभाग की दमकल पहुंची और काफ़ी मसकद के बाद आग पर काबू पाया गया
वही ग्रामीणों ने आसपास के दोल और बाकट से चापाकल से पानी भरकर आग पर काबू पा लिया गया। इस बीच लक्ष्मी शर्मा, पावन शर्मा, कमलेश शर्मा, उमेश शर्मा, काशी शर्मा, विष्णु शर्मा, सतीश शर्मा, अमोल शर्मा , बाबू कांत शर्मा और राम अवतार शर्मा , पप्पू शर्मा अरविंद शर्मा , रधु शर्मा , मनोज शर्मा, दीपक शर्मा का फूस का घर सहित घर का सभी सामान जल गया। ग्रामीणों ने बताया कि लक्ष्मी शर्मा का मोटरसाइकिल जल गया। वही ग्रामीणों ने बताया गया है लक्ष्मी शर्मा के रिश्तेदार की शादी की तैयारी का सामान खरीद कर रखा हुआ था । जिसमे उनका कूलर, ट्रंक, गोदरेज अलमीरा, जेवरात , केश ,सुखा राशन, कपड़ा आदि जलकर खाक हो गया।
वही गृहस्वामी बाबू कांत शर्मा ने बताया है कि जो कपड़ा शरीर में पहले है उकसे अलावा कुछ नही बचा सब आग में जलाकर खाक हो गया अब कैसे मेरी रिश्तेदार का शादी होगा ।।वही बाबू कांत शर्मा की मां दुर्गा देवी का रो रो कर बुरा हाल है बार बार बोल रही है किसका किया विगारा था जो भगवान मेरे साथ ऐसा किया है ।।


