एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल के प्रचार को लेकर, कई बड़े नेताओं ने की जनसभा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर साधा निशाना।
Bhagalpur:-
भागलपुर में एनडीए प्रत्याशी अजय मंडल के समर्थन में एनडीए के बड़े नेता लगातार जनसभा कर लोगों से अजय मण्डल के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। रविवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, हम के अध्यक्ष जीतनराम मांझी की जनसभा हुई। भगालपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के कजरैली में दोनों नेताओं ने जनसभा को सम्बोधित किया।

जीतनराम मांझी ने नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के कार्यों को गिनाया तो वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी और नीतीश के कार्यों को गिनाने के साथ साथ लालू परिवार और राहुल गाँधी पर जबरदस्त निशाना साधा। सम्राट चौधरी ने कहा राजा का बेटा हेलीकॉप्टर में मछली खाता है। उनके पिता चार्जशीटेड मुख्यमंत्री रहे जिनके पिताजी को कोंग्रेसियों ने जेल में रखा और कल राहुल गाँधी भागलपुर आये थे हमने सोचा माफी मांगेंगे। माफी मांगना चाहिए था कि लालू प्रसाद जी अगर मुखिया भी नहीं बन पा रहे है तो इसका कारण राहुल गाँधी है। उन्होंने ऑर्डिनेंस को फाड़ दिया था। लालू जी सावन में मटन खाते हैं हमलोग तो जानते थे लालू जी चारा खाने वाले ये मटन कैसे खाने लगे। लालू ने पत्नी को रिजर्वेशन दिलाकर मुख्यमंत्री बनवाया फिर कहा मेरा बेटा क्रिकेट नहीं खेल पाया ये पानी धोता था क्रिकेट में इसको उपमुख्यमंत्री बना दो। फिर कहा ये दूसरा बेटा है जो पत्नी को मारता है इसको मंत्री बनाओ फिर कहा मेरी बेटी चुनाव हार गई इसको राज्यसभा भेज दो। आजकल सुन रहे एक बेटी सिंगापुर से आई जो टूरिस्ट बेटी है जो छपरा से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है आप सोचिए कि गरीबों का आरक्षण देना है या लालू परिवार को आरक्षण देना है।