गुलाब यादव के नामांकन से एनडीए और महागठबंधन में मची खलबली

*गुलाब यादव के नामांकन से एनडीए और महागठबंधन में मची खलबली

*हजारों गाडियों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे गुलाब यादव, समर्थकों ने किया नारेबाजी

*गुलाब के के नामांकन से त्रिकोणीय बना मुकाबला

Jhanjharpur( Madhubani):-

सियासी घमासान के बाद झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव हजारों गाड़ियों के काफिले के साथ गुरुवार को अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया उन्होंने अपना नामांकन समाहरणालय स्थित अपार समर्थ के समक्ष दाखिल किया इस दौरान उनके साथ उनके कई चाहते लोग मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने के बाद जैसे ही बाहर निकले उनके समर्थकों ने फूल और मालाओं से लाद दिया। सैकड़ो काफीले और समर्थकों के साथ नामांकन स्थल से रांटी स्थित सभा स्थल पहुंचे जहां मुख्य सड़क से सभा स्थल पहुंचने में 20 मिनट लग गया इस दौरान उनके समर्थकों द्वारा उनके समर्थन में जबरदस्त नारेबाजी की गई। हमारा सांसद कैसा हो गुलाब यादव जैसा हो, देखो देखो कौन आया शेर आया शेर आया के नारेबाजी चलती रही। जब गुलाब यादव मंच पर चले तो उन्होंने सबसे पहले मतदाताओं का अभिवादन स्वीकार किया उसके बाद बसपा से आए प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय नेतृत्व को मिथिला परिधान के अनुसार पाग चादर और मिथिला पेंटिंग से सम्मानित किया।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक गुलाब यादव ने कहा कि झंझारपुर समाजवादियों की धरती है बाहरी प्रत्याशी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। क्या झंझारपुर में कोई ऐसा बेटा नहीं था जिसको टिकट मिलता हो मुझे दिया हुआ सिंबल लौटना पड़ा महागठबंधन के शेष नेताओं ने मुझे नहीं बल्कि झंझारपुर के जनता को पीठ में खंजर रोकने का काम किया है जिसका जवाब वोट के माध्यम से मिलेगा उन्होंने कहा कि मैं जनता के हर सुख दुख में साथ रहता हूं मेरे परिवार के हर एक सदस्य हर कार्यक्रम में सारिक होते हैं घर से लेकर पटना तक मेरा आवास जनता के लिए 24 घंटा खुला रहता है और जहां कहीं मदद की जरूरत होती है बिना सोचे दिल खोलकर मदद करते हैं जनता को जन सेवक चाहिए ना की हेलीकॉप्टर वाला नेता उन्होंने कहा कि मैं आपका जन सेवक हूं और विधायक के दरमियान हमने रोड सड़क बिजली शिक्षा स्वास्थ्य के साथ-साथ झंझारपुर में मेडिकल कॉलेज स्थापना करवाया इतना ही नहीं गुलाब यादव ने अपना आप लोगों के समर्थन से पहले बिंदु गुलाब यादव को अध्यक्ष बनवाया फिर अंबिका गुलाब यादव को विधान पार्षद आप लोगों ने भेजने का काम किया है एक बार फिर मौका है की सांसद भेज कर क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करें। अभी तो आपका दलान मधुबनी और पटना में है।यदि आप मुझे जिता कर भेजते हैं तो आपका एक और दलान दिल्ली में भी होगा। उन्होंने संसद रामप्रीत मंडल पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि झंझारपुर का दुर्भाग्य है कि 5 साल तक पैसा सांसद रहा जो कभी जनता के बीच गया ही नहीं और जब उनसे सवाल जवाब किया जाता है तो कहता है जनता भैंस चराने चली जाती है तो क्या चश्मा उतार कर विकास दिखाऊं बताइए कितना दुर्भाग्य की बात है।

जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव ने कहा कि जब से आपने मुझे सत्ता का कमान दिया है मैंने कभी किसी जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव नहीं किया और सबको एक समान मानकर काम दिया आज हर गांव और पंचायत में मेरे विकास कार्यों का बोर्ड आपको दिखेगा। मैं आपको अस्वस्थ करती हूं कि यदि आप सांसद के चुनाव में मेरे पिता श्री गुलाब यादव को जीताकर भेजते हैं तो विकास की रफ्तार 10 गुना ज्यादा होगा

नामांकन समझ में जिला परिषद अध्यक्ष बिंदु गुलाब यादव विधान पार्षद अंबिका गुलाब यादव वरिष्ठ अधिवक्ता शिवनंदन भारती भारत भूषण यादव विजय मार्शल जिला पार्षद रामानंद राय मोदी लाल राय इंजीनियर गौरी शंकर यादव रमन राय छेदीराम सेमेत हजारों लोग मौजूद थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications