महागठबंधन के प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ के नामांकन में पहुंचे तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी

*महागठबंधन के प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ के नामांकन में पहुंचे तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी

*तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी ने सुमन कुमार महासेठ को भारी मतों से जीतने का किया अपील

*यदि आप मुझे जीताकर दिल्ली भेजते हैं तो क्षेत्र का होगा चहुंमुखी विकास:सुमन कुमार महासेठ

Jhanjharpur( Madhubani):-

झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन के वीआईपी पार्टी के प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ ने गुरुवार की दोपहर मधुबनी जिला के समाहरणालय स्थित अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया। अपर समाहर्ता के दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ लौकही विधायक भारत भूषण मंडल, पूर्व मंत्री समीर महासेठ, जिलाध्यक्ष वीर बहादुर राय मौजूद थे। नामांकन दाखिल करने के बाद जैसे ही बाहर निकले उनके समर्थकों ने उन्हें घेर कर फूल और मालाओं से लाद दिया। नामांकन के बाद सैकड़ो काफिले के साथ रामपट्टी स्थित सभा स्थल पहुंचे। जहां उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। जब वे मंच पर पहुंचे तो सबसे पहले समर्थकों और नेताओं का अभिवादन किया। सुमन कुमार महासेठ के नामांकन सभा में तेजस्वी यादव और मुकेश सहनी हेलीकॉप्टर से पहुंचे। कार्यक्रम का अध्यक्षता और मंच संचालन जिलाध्यक्ष वीर बहादुर राय ने किया। सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि झंझारपुर लोकसभा के चुनाव में महागठबंधन की ओर से सबसे दमदार और उम्दा कद प्रत्याशी आप लोगों को दिया गया है जो हर सुख, दुख में आप लोगों के साथ रहते हैं। सुमन कुमार महासेठ को आप लोग रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीता कर संसद भेजिए क्षेत्र का तस्वीर और तकदीर बदल जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने अल्प समय में जो काम करके दिया है, बिहार के इतिहास में कभी नहीं हुआ था एक साथ 5 लाख नौकरियां दी। हम सामाजिक समरसता का बात करते हैं तो भाजपा वाले समाज में व्यवस्था फैलाने के लिए तलवार बांटते हैं। हम पढ़ाई लिखाई दवाई और कमाई का बात करते हैं तो भाजपा वाले धर्म और मजहब का बात करते हैं। हम रोजगार की बात करते हैं तो वह हम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हैं बताइए रोजगार चाहिए कि नहीं चाहिए, गरीबी खत्म होना चाहिए कि नहीं चाहिए। गांव के विकास के बिना प्रदेश का और देश का विकास नहीं हो सकता। श्री यादव ने कहा कि बिहार बदलेगा तो देश भी बदल जाएगा बिहार को बदलने के लिए 40 का 40 सीट हमें चाहिए कभी बिहार का नाम देश और विश्व में अव्वल पर होगा।


सन ऑफ ममल्लाह मुकेश सहनी ने कहा कि हम अति पिछड़ा का बेटा है और हमने यहां तक पहुंचाने के लिए काफी लंबा संघर्ष किया है मुंबई में जाकर कितना संघर्ष किया हूं और जब संघर्ष के बाद समय आया तो आज राजनीति में टिकट लेने नहीं बल्कि बाद में का काम किया हूं आने वाले दिनों में तेजस्वी यादव के साथ मिलकर बिहार का तस्वीर और तकदीर बदल लूंगा। वीआईपी के उम्मीदवार सुमन कुमार महासेठ को रिकॉर्ड मतों से जीता कर दिल्ली भेजिए कोई भी काम के लिए आपको भटकना नहीं पड़ेगा आपको आपके घर में ही सेवा उपलब्ध मिलेगा। मुकेश सहनी ने कहा कि सुमन कुमार महासेठ बेदाग छवि के बडे़ नेता हैं उनको बिहार में सबसे ज्यादा मतों से जीतकर मिशाल पेश करें।

पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि समय आ गया है की जात-पात और धर्म मजहब से ऊपर उठकर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए महागठबंधन के मजबूत सिपाही सुमन कुमार महासेठ को जिताइए विकास की गंगा बहेगी।
झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सुमन कुमार महासेठ ने लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं, छात्रों ,युवाओं ,किसानों, महिलाओं और बुद्धिजीवियों से आह्वान किया कि मैं नेता नहीं बल्कि आपका बेटा बनकर क्षेत्र का सेवा करूंगा। झंझारपुर मेरा कर्मभूमि रहा है और झंझारपुर के लोगों का हमेशा से ही मुझे प्यार और स्नेह मिलता रहा है। मुझे आप एक बार सेवा करने का मौका दीजिए मैं आजीवन आपका सेवा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि एनडीए के सांसदों ने झंझारपुर को कहीं का नहीं छोड़ा जब हम घूमते हैं तो अभी भी झंझारपुर विकास से कोसों दूर है झंझारपुर में तेजी से विकास करने की जरूरत है और यदि मुझे जानता मौका देती है तो मैं विकास करने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा।

जिलाध्यक्ष वीर बहादुर राय ने कहा कि पूरे देश में राजद ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो मनुवादियों और सामंतवादियों के खिलाफ लड़ी है। हमें डराने के लिए कभी आईडी तो कभी सीबीआई लगवाती है ताकि डर के मारे विरोध ना करें लेकिन ना तो हमारे नेता और ना ही हम और महागठबंधन के कार्यकर्ता डरने वाले हैं लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन का सुफरा साफ हो जाएगा।
नामांकन सभा में विधायक भारत भूषण मंडल, मधुबनी के प्रत्याशी अली अशरफ फातमी, पूर्व मंत्री समीर कुमार महासेठ, पूर्व विधायक उमाकांत, यादव पूर्व विधायक सीताराम यादव, राकेश यादव, दीपक पोद्दार, प्रशांत झा, तारीक अनवर समेत हजारों हजार नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications