जयनगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी पर्व शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास धूम धाम के साथ मनाया गया

जयनगर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी पर्व शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास धूम धाम के साथ मनाया गया

Madhubani:-

जयनगर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी पर्व शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास धूम धाम के साथ मनाया गया। रामनवमी के उपलक्ष्य में बजरंग अखाड़ा के तत्वावधान में बैंड बाजे ढोल नगाड़ों और श्री राम दरबार समेत अन्य देवी देवताओं की मनरोरम झांकिया के भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा में शामिल होने के लिए शहरी क्षेत्र के विभिन्न मुहल्ले और ग्रामीण क्षेत्रों के बस्ती पंचायत, देवधा, अकोन्हा, उसराही समेत अन्य गांवों क्षेत्र के मंदिर परिसर बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथों में ध्वज लिए झांकिया के साथ आयोजन स्थल बजरंग अखाड़ा कार्यलय स्थल पर पहुँचे। कड़ी सुरक्षा के बीच शोभायात्रा कार्यलय स्थल से प्रारंभ हुआ ।शोभायात्रा में एसडीएम वीरेंद्र कुमार, डीएसपी विपल्व कुमार, थाना अध्यक्ष अनूप कुमार, सीओ सुजाता कुमारी, ईओ डॉ.कुमारी हिमानी समेत अन्य पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ शोभायात्रा के साथ चल रहे थे। शोभायात्रा को लेकर क्षेत्र में मजिस्ट्रेट पुलिस पदाधिकारीयों और एसएसबी एवं पुलिस बल के जवान चपे चपे पर तैनात थे। आयोजन समिति के सदस्य गण और स्वयं सेवक भी काफी सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहे थे।शोभायात्रा में शामिल होने को लेकर श्रद्धालुओं के आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में हजारों की संख्या में शामिल महिला पुरुष युवा युवतियां झूमते नाचते गाते जय श्री राम के जय घोष नारे लगा रहे थे और भक्ति गित संगीत से क्षेत्र गुंजयमान और भक्तिमय हो रहा था। शोभायात्रा को और मनोरम झांकिया को देखने को ले श्रद्धालुगन सड़क किनारे खड़े होकर यात्रा का स्वागत फूल बरसा कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर राम नवमी की शुभकामनाएं दे रहे थे।


शोभायात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक संस्थाओं आम लोगों के द्वारा पानी और सरबत प्रसाद का वितरण किया गया। शोभायात्रा क्षेत्र भर्मण कर आयोजन स्थल पहुँच कर पुनः अपने अपने गंतव्य स्थान की ओर लौट गये। सभी राम धुन में रमाये हुए थे। मौके पर विधायक अरुण शंकर प्रसाद, मुख्यपार्षद सह समिति के संरक्षक कैलाश पासवान, अध्यक्ष अरविंद तिवारी, उद्धव कुंवर, रंजीत पासवान, संतोष साह, शम्भू गुप्ता, गणेश पासवान, राज कुमार सिंह, अनिल सिंह, राज कुमार सिंह, शिव शंकर ठाकुर, धिरेन्द्र झा, मोती यादव, राजेश सिंह, विनय सिंह, राजेश गुप्ता पवन सिंह, गोपाल भगत, सुधीर गुप्ता, अमित मांझी,समेत समिति के सदस्यों और बड़ी संख्या में स्वयंसेवको एवं गणमान्य लोगों ने शोभायात्रा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications