आज उदयगामी सूर्य को अर्ध्य देने के साथ ही चार दिवसीय आस्था का पर्व छठ होगा संपन्न

मधुबनी :- सूर्योपासना व लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ के तीसरे दिन व्रती ने दिया डुबोते सुर्य को अर्ध्य दिया। आज उगते सुर्य को अर्ध्य देने के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत का समापन होगा। इसके साथ ही व्रती जल ग्रहण करेंगी। यह व्रत काफी कठिन होता है। इसके विधि विधान व नियम निष्ठा का पालन करने मे लोगो के पसीने छुट जाते है। छठ के बारे मे कहा गया है कि लोग जो भी मन्नते मांग कर इस व्रत को रखती है। वह जरूर पुरा होता है। अधिकांश लोग छठ व्रती से आर्शीवाद के लिए छठ घाट पर मौजूद रहती है। व्रती के जल से बाहर निकलते ही उनके पैर छूने की होड़ मचजाती है। ऐसे चैत्र छठ को मनाने वाले लोगो की संख्या कम है ।