मधुबनी में चोरों ने फ़ौजी के घर को बनाया निशाना करीब पांच लाख रुपए की चोरी की घटना को दिया अंजाम
Madhubani:- मधुबनी जिला के रहिका थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में फ़ौजी के घर को बनाया चोरों ने बनाया निशाना घर का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे कीमती जेवरात सहित नगद रूपए की चोरी की घटना को दिया अंजाम।

घर के गृहस्वामी कैलाश ठाकुर अपने फ़ौजी बेटे के साथ रांची घूमने के लिए गए हुए थे तभी घर करीब 15 दिनों से बंद पड़ा हुआ था घर में किसी को ना देख चोरो ने घर को बनाया निशाना और घर के गेट का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे सभी समानो की हुई चोरी। वही घर के गृहस्वामी कैलाश ठाकुर अपने फ़ौजी बेटे के साथ जब शनिवार की रात को रहिका अपने घर पहुंचे और घर के गेट का ताला टूटा हुआ देखा और जब घर के अंदर प्रवेश किया तो कमरे का ताला टूटा हुआ देखा और कमरे के अंदर का सामान इधर से उधर बिखरा दिखा।
घर में चोरी होने की सूचना घर के गृहस्वामी के द्वारा रहिका थाना पुलिस को दिया गया सूचना पाते ही रहिका थाना पुलिस सूचना पाते ही तत्काल दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। वही घर के गृहस्वामी का बेटा निविन कुमार ठाकुर ने बताया कि मैं आर्मी में नौकरी करता हू और होली में छूटी लेकर घर आया हुआ था और पूरे परिवार के साथ रांची घूमने के लिए गया हुआ था जब मैं अपने परिवार के साथ रांची से घूमकर घर को वापस आया तो देखा की घर के गेट का ताला टूटा पड़ा हुआ है और घर के अंदर रखे अलमारी का भी ताला टूटा परा हुआ है उसमें से सभी कीमती सामान चोरों की चोरी। नवीन ठाकुर ने बताया कि करीब 5 लाख रुपए की सोने चांदी के जेवरात सहित नगद हुए की चोरी की घटना को दिया अंजाम। रहिका थाना पुलिस ने बताया की पिरित परिवार के तरफ से लिखित आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है, बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।