*8 लिटर देशी चूलाई शराब के साथ तस्कर को पुलीस ने किया गिरफ्तार*
Report:- Murari Jha
Darbhanga:-
घनश्यामपुर पुलिस ने शुक्रवार को बेलवाडा गांव से घर में बना रहे देशी चुलाई 8 लिटर देशी शराब के साथ शराब तस्कर अभिनाष मुखिया को गिरफ्तार किया है ।।चुलाई शराब तस्कर की पहचान बेलवाड़ा गांव निवासी सुकन मुखिया के पुत्र अभिनाश मुखिया के रुप में की गई।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया है कि प्रथम दिवा गस्ती कर रहे पुलिस को सुचना मिली की शराब तस्कर घर में शराब बना रहा है जिसकी सुचना मिलते ही तुरंत पुलीस पहुंची ।
पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर शराब बनाने का समान छोड़कर भागने लगा पुलिस बल के सहयोग से उसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया जहा आठ लिटर देशी चुलाई शराब के साथ शराब बनाने वाले उपकरण भारत गैस सिलिडर, भट्टी, हंडी, एल्मुनियम का पेंदी कटा हुआ एक उपकरण को जब्त कर शराब तस्कर अभिनाष मुखिया को थाना लाया गया है ।
जहा शराब तस्कर के ऊपर प्राथमिकि दर्ज कर लिया गया है आगे की अग्रतर कारवाई की जा रही है।।