स्प्राइट को लेकर दो दोस्तों में हुआ विवाद मोबाइल से फोडा़ सिर
ईद के मौके पर मिथिला हाट घूमने आया था युवक, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

झंझारपुर(Madhubani:-)
ईद के मौके पर मिथिला है घूमने आए दोस्तों में कम स्प्राइट को लेकर विवाद हो गई,विवाद इतना आगे बढ़ गई कि आक्रोश में आकर युवक ने मोबाइल से सिर फोड़ दिया। घायल युवक की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र के सुदैई द्वारम गांव निवासी मोहम्मद मुस्तकीम के पुत्र मोहम्मद सद्दाम के रूप में हुई है। घायल अवस्था में एल के मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डाक्टर ने ज्यादा सिर फूटने के कारण उसके सिर में आठ स्टीच किए।
मोहम्मद सद्दाम का शरीर खून से लथपथ था।
वहीं इस घटना के बाबत जब अररिया संग्राम थानाध्यक्ष बलवंत कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि अभी तक मेरे पास कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है आवेदन आवेदन मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना कैसे हुई? क्यों हुई? यह जांच का विषय है।