पिक अप वैन पैट्रोल पंप पर अनियंत्रित हो नोजल में मारा टक्कर

*पिक अप वैन पैट्रोल पंप पर अनियंत्रित हो नोजल में मारा टक्कर

संवाददाता:- मुरारी झा 

Darbhanga:- घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। एक पिक अप वैन पैट्रोल पंप पर अनियंत्रित हो गई। जिसके बाद उसने नोजल में टक्कर मार दिया। जिससे नोजल पूरी तरह झटिग्रसत हो गया। हालाकि इस घटना में ड्राइवर सहित पेट्रोल पंप पर मौजुद सभी लोग सुरक्षित बच गए। इस टक्कर में पूरा पंप सेड सहित जनित पर छत विछत स्थिति में गिर गया। घटना सोमवार की है। जानकारी हो की यह पंप भारत पैट्रोलियम कंपनी की है।


जानकारी हो की घटना घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के दरभंगा कुशेश्वर स्थान मुख्य मार्ग में शिवनगरघाट पर स्थिति चौधरी पेट्रोल पंप की है। जहा गाडी नम्बर (BRO7GC 3567 ) महिन्द्रा पिकप, जिसमें फल सेब और अंगूर लोड था। जो फल शिवनगघाट पहुंचने जा रहा था। इसी क्रम में गाड़ी पेट्रोल भड़ाने रुकी और अचानक ये हादसा हो गया। हादसा के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।


पम्प के मालिक अभिषेक कुमार चौधरी ने बताया की घटना सोमवार के दिन कि है। यह पिक अप गाडी बनीपुर मुख्य मार्ग जा रही थी। इसी दौरान पिकप तेल-लेने के लिय पम्प पर आ रही थी। इसी क्रम में ब्रेक पाइप फट गया। वही एक्सीलेटर ज्यादा दे देने से यह हादसा हुआ है। आगे पंप मालिक ने बताया की कंपनी को इसकी जानकारी दे दी गई है। आगे की करवाई में हमलोग लगे है। गाड़ी के मालिक का पता नही चला है। पता करने में हमलोग जुटे है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing