*स्टेप टू सक्सेस ट्यूटोरियल के कुल 40 में 35 छात्र प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण कई छात्र और छात्राओं ने प्राप्त किये 80% मार्क्स
संवाददाता:- मुरारी झा

Darbhanga:-
घनश्यामपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित हरद्वार लेकिंग चौक स्थित स्टैप्स टू सक्सेस ट्यूटोरियल क्लासेज के कई छात्र और छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा परिणाम में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होकर पुनः साबित किया कि बड़ी सफलता केवल शहरो का मोहताज नही।
मेहनत लगन और सत्य अभ्यास से बड़ी से बड़ी सफलता हासिल हो सकती है मैट्रिक में सर्वाधिक अंक नवटोल गांव निवासी पिता संजय यादव और माता ऊनीता देवी के पुत्र अमित कुमार ने 439 अंक लाकर बने संस्थान के टॉपर।
नवटोल गांव निवासी पिता सुनील यादव और माता रामप्रभा देवी के पुत्र गुलशन कुमार ने 391 अंक लाए वही मिट्ठू कुमार , शुभम कुमार , नीतीश शर्मा, आशीष दास, सचिन शर्मा , अभिनंदन कुमार , नीतीश कुमार गुप्ता, शिवम कुमार सिंह, अखिलेश कुमार दास , सचिन राम, तुलसी कुमारी, खुशबू कुमारी , खुशी झा, प्रज्ञा कुमारी,प्रिया भारती , नेहा कुमारी1,आशीष कुमार मंडल, अजीत कुमार, चांदमानी कुमारी, मेघा कुमारी,सपना कुमारी,गायत्री कुमारी,नेहा कुमारी2 मधु कुमारी,दुर्गा कुमारी, राधा कुमारी,सचिन कुमार यादव, संतोष कुमार, उषा कुमारी, सरस्वती कुमारी, महारानी कुमारी प्रींश कुमार, एवम इत्यादि दर्जनों छात्रों ने फर्स्ट डिवीजन से अधिक अंक लाकर संस्थान के साथ-साथ गांव एवं प्रखंड का नाम रोशन किया है सभी छात्राओं ने क
ठिन मेहनत माता-पिता के आशीर्वाद के साथ अपने सफलता का श्रेय स्टैप्स टू सक्सेस ट्यूटोरियल के संस्थापक मुरली मनोहर झा को दिया है । संस्थान के निर्देशक मुरली मनोहर झा ने सभी छात्रों को शुभकामना दिया वही मुरली मनोहर झा ने बताया है कि संस्थान के सभी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले सभी छात्र और छात्राओं को संस्थान के द्वारा संस्थान के स्थापना दिवस पर पुरस्कृत किया जाएगा।