मिथिला स्वर्णिम समिट 2024 मिथिला हाट में उद्योगपति मिथिला के लोग ही करेंगे मिथिलांचल का विकास – संजय झा

*मिक्की के गठन की घोषणा

*पंडौल में मिनरल वाटर प्लांट और फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट लगाने पर मुहर

*सांसद संजय झा सहित अन्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया उद्घटान

*पूरी दुनिया मे रहने वाले मिथिला वासी उद्योगपति को भेजा गया था आमंत्रण

झंझारपुर Madhubani:-
रविवार की दोपहर झंझारपुर प्रखंड क्षेत्र के मिथिला हाट स्थित बैंक्विट हॉल में स्वर्णिम मिथिला समिट का आयोजन किया गया। स्वर्णिम मिथिला समिट में केन्या से लेकर देश के विभिन्न भागों में रहने वाले मिथिलांचल के उद्योगपति पहुंचे थे और मिथिला क्षेत्र में उद्योग लगाने और रोजगार बढ़ाने की असीम संभावनाओं पर गहन चर्चा की। समिट का उद्घाटन सांसद संजय झा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि मिथिलांचल के लोग ही मिथिला का विकास करेंगे। देश विदेश और अन्य जगहों पर रहने वाले मिथिला के लोग मिथिलांचल क्षेत्र में उद्योग व रोजगार की असीम संभावनाएं देख रहे हैं। इसी दोनों क्षेत्र में काम करने से मिथिलांचल का विकास होना है। 5 से 10 हजार मासिक पाने की लालसा में पलायन करना एक दुखद बात है। इसे रोका जा सकता है। मिथिला के लोग ही गुजरात और पंजाब में उन्नति का कारण बनते हैं। इन्हें मिथिला में ही सुविधा मिले तो मिथिला की उन्नति का ये सबसे बड़ा कारण बनेंगे। मिथिला हाट आज एक उदाहरण है। जहां 300 से ज्यादा लोग देहाती क्षेत्र में रोजगार पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितना नकारात्मकता से दूर रहेंगे उतना सकारात्मक कार्य कर सकते हैं। स्वर्णिम मिथिला समिट कार्यक्रम में उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा के भी पहुंचने की संभावना बताई गई थी, मगर आचार संहिता के कारणों से वे समिट में नहीं पहुंच सके। कार्यक्रम के संचालक मोहन कुमार झा ने बताया कि यह समिट लोगों को यहां आने और पूंजी लगाने के बाद लाभ पाने के साथ रोजगार देने की असीम संभावनाओं का द्वार दिखाने के लिए आयोजित किया गया है।

समिट में मिक्की का गठन-
कार्यक्रम के आयोजन मोहन कुमार झा जो वर्तमान में बड़ोदरा में रहते हैं, उन्होंने बताया कि आज मिक्की का गठन किया गया जो एक गैर लाभकारी संगठन बना है। स्टार्टअप में मदद किया जाएगा। इस संगठन में तत्काल पांच लोगों को शामिल किया गया है। जिसमें डॉक्टर रवि, सोनम मिश्रा, अनिल कुमार झा, मोहन कुमार झा एवं एम के ठाकुर शामिल है। आने वाले समय में मिक्की एक बड़े संगठन के रूप में काम करेगी। जल्द ही इसके संयोजक और अध्यक्ष बनाए जाएंगे।

पंडोल के मिनरल वाटर प्लांट और फूड प्रोसेसिंग यूनिट पर लगी मोहर-

एईओएन मार्केट रिसर्च के संस्थापक निदेशक अनिल झा ने पंडोल के कनकधारा मिनरल वाटर यूनिट के साथ मुजफ्फरपुर के लीची के फूड प्रोसेसिंग में निवेश करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि एमओयू पर अंतिम निर्णय लिया जा चुका है।

स्किल यूनिवर्सिटी के तहत बिहार में 11 कॉलेज के निदेशक डॉ रवि की फोकस स्किल डेवलपमेंट पर है। उन्होंने कहा कि इसके डेवलपमेंट के लिए वह और ज्यादा सुविधा स्थानीय स्तर में शुरू कर रहे हैं। जिससे यहां पर सिर्फ पढ़े-लिखे की फौज खड़ी नहीं हो,बल्कि जरूरतमंद जॉब के लिए लोगों की उपलब्धता हो।

फैब फाइव नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड के सह संस्थापक एवं सीईओ अनिल कुमार झा बिहार और मिथिला क्षेत्र में इंटरनेट की सुविधा को और अधिक बढ़ने और घर तक पहुंचाने के लिए प मिथिलांचल में बड़ा निवेश करने की बात कही है। मिथिलांचल में एक डाटा सेंटर खोला जाए इस पर गंभीर मनन किया गया, ताकि डाटा सेंटर में बिहार और मिथिला के लोगों को संपूर्ण डाटा मिले और कॉल सेंटर में लोगों को रोजगार भी मिले।
सुलभ इंटरनेशनल की उपाध्यक्ष सोनम मिश्रा, अश्विनी झा, प्रकाश झा,उद्योगपति लक्ष्मी पासवान, रेणु पासवान सहित अन्य लोग अलग-अलग तरीके से समिट में निवेश की संभावनाओं पर विचार किया और मिक्की के गठन के बाद अगले स्टेप को निर्णायक रूप में ले जाने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन श्वेता सुरभि एवं पालन झा कर रहे थे। मिथिलांचल में उद्योगपतियों के साथ उद्योग लगाने की संभावनाओं पर इस तरह का पहला आयोजन लोगों को काफी आकर्षित कर रहा था।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing