मिथिला विश्वविद्यालय में 11 राज्यों की 31 टीमें प्रतियोगिता में होंगी शामिल पहली बार होगा ईस्ट जोन हैंडबॉल मैन प्रतियोगिता

*मिथिला विश्वविद्यालय में 11 राज्यों की 31 टीमें प्रतियोगिता में होंगी शामिल पहली बार होगा ईस्ट जोन हैंडबॉल मैन प्रतियोगिता

*Byte — डॉ. अजय नाथ झा, खेल पदाधिकारी मिथिला विश्वविद्यालय

Darbhanga:- 
दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पहली बार ईस्ट जोन हैंडबॉल मैन प्रतियोगिता का आयोजन छह अप्रैल से नौ अप्रैल के बीच किया जाएगा। हैंडबॉल मैन प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर मिथिला विश्वविद्यालय में तैयारी जोर-शोर से चल रही है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय परिसर स्थित डॉ. नगेंद्र झा स्टेडियम में तीन हैंडबॉल कोर्टों का निर्माण किया जा रहा है।

वही इस कोर्टों का निर्माण बाहर से आए तकनीकी सहायक के द्वारा कराया जारहा है जो कोर्टों के निर्माण कार्य में दिन-रात एक किए हुए हैं। इन कोर्टों पर स्टेट लेवल की रेफरियों की निगरानी में मैच खेला जाएगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में पहली बार ईस्ट जोन हैंडबॉल मैन प्रतियोगिता का आयोजन होने से विश्वविद्यालय परिसर में चहल-पहल बढ़ गई है। इस प्रतियोगिता में 11 राज्यों के 31 टीमें भाग लेंगी। स्टेट लेवल की रेफरियों की निगरानी में नॉकआउट मुकाबले खेले जाने के बाद क्वार्टर फाइनल टीमों का चयन होगा।

वही मिथिला विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी डॉ. अजय नाथ झा ने बताया कि मिथिला विश्वविद्यालय परिवार के लिए यह बहुत ही गर्व की बात है कि मिथिला विश्वविद्यालय को ईस्ट जोन हैंडबॉल मैन प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इससे पहले भी कई खेलों का ईस्ट जोन के स्तर पर विश्वविद्यालय आयोजन कर चुका है। लेकिन हैंडबॉल मैन प्रतियोगिता आयोजन करने का अवसर पहली बार मिला है। प्रतियोगिता के आयोजन में कोई कमी न रहे, इसके लिए पूरी टीम दिन-रात एक करके काम कर रही है। इसका नतीजा आपको देखने को भी मिला है। काफी कम समय में ही तीन हैंडबॉल कोर्टों का निर्माण कर लिया गया है। प्रतियोगिता की शुरुआत छह अप्रैल से होगी, लेकिन मैदान को चार अप्रैल को ही तैयार कर लिया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजन के लेकर सभी तकनीकी पक्षों पर काम किया जा रहा है। जल्दी पूरी तैयारी कर ली जाएगी।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications