परीक्षा परिणाम देख खुशी में झूमे संस्कार भारती कोचिंग के छात्र और छात्राओं

*परीक्षा परिणाम देख खुशी में झूमे संस्कार भारती कोचिंग के छात्र और छात्राओं*

संवाददाता:- मुरारी झा


घनश्यामपुर दरभंगा :- बीएसईबी 10 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। यद्यपि कुछ छात्र बेहतर परिणाम नहीं आ पाने के कारण मायूस भी नजर आए। रविवार की सुबह से ही छात्रों की नजर इंटरनेट पर टिकी हुई थी। जैसे जैसे 12 बजा इंटरनेट कैफे पर छात्रों की भीड़ परिणाम देखने को आतुर दिखी। वहीं अधिकांश छात्र मोबाइल पर भी परिणाम देखने को लेकर मोबाइल से चिपके दिखे। छात्रों के साथ छात्र के परिजन भी अंक सूची देखने में जुट गए। उत्कृष्ट परिणाम आते ही छात्र खुशी में झूम उठे और इनके परिजनों ने भी छात्रों को मिठाई खिला छात्रों का उत्साह व‌र्द्धन करते नजर आए।


वही संस्कार भारती कोचिंग संस्थान गलमा के छात्र चन्दन पंडित ने दसवी के एग्जाम में पुरे घनश्यामपुर प्रखंड क्षेत्र में सबसे अधिक अंक 455 प्राप्त किया वही गणित विषय में 98 नम्बर लाया है तो वही संदीप कुमार ने 447 अंक प्राप्त किया जिसमें सर्वाधिक विज्ञान में 95 नम्बर प्राप्त किया है वही संस्थान के कई छात्र अजय कुमार, आर्यन कुमार, शिवम कुमार, सत्यम पंडित, रौशन, शिवम, पुष्पा कुमारी ,ज्योती कुमारी, विद्या कुमारी ,गौरी झा बेहतर परिणाम लाकर कोचिंग संस्थान का नाम रौशन किया है ।

 

वही संस्थान के शिक्षक कुश सिंह ने बताया है कि बच्चो ने काफी ज्यादा मेहनत किया जिसका परिणाम देखने को मिल रहा है आनेवाले समय में जिला टॉपर भी संस्थान के बच्चे हो सकते है ।।इसके लिए कुश सिंह एवम देव कुमार सिंह प्रत्येक सप्ताह टेस्ट परीक्षा लेते है।वे कहते है की जितना जो देगा टेस्ट,उसका रिजल्ट उतना ही होगा बेस्ट ।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing