सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते संजीव पूनम मिश्रा अभिनीत फ़िल्म मिलन
संवाददाता:- मुरारी झा
Darbhanga:-
दरभंगा में 22 मार्च से मिलन की धूम पूरे मिथिला में उत्सव का रूप ले लिया माँ बहन पीली सारी पहनकर सिनेमा देखने आए । पहली बार मैथिली सिनेमा मिलन सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित की ।

अब तक के इतिहास में किसी भी मैथिली सिनेमा को दर्जन भर थीयटर मिलना अपने आप में रेकर्ड है ।दर्शकों को काफ़ी पसंद आ रही है फ़िल्म। विशेषकर महिला को ..इस फ़िल्म की ख़ासियत है की ये महिला , बच्चे , बुजुर्ग सभी वर्ग में लोकप्रिय है ….संजीव पूनम मिश्रा बॉलीवुड, मैथिली के सुप्रसिद्ध अभिनेता हैं
विगत है कि २०२३को ८ अप्रिल को दरभंगा के लाइट हाउस में मैथिली रिलीज़ हुई थीं ।दर्शकों का भरपूर प्यार और समर्थन मिला था इस फ़िल्म को । मैथिली के सहित्यकार , फ़िल्म क्रिटिक्स फ़िल्म की भूरि भूरि प्रशंसा की थी ।मुख्य अभिनेता संजीव पूनम मिश्रा , दरभंगा ज़िले के रमौली ग्राम से हैं । जो एक प्रतिभाशाली अभिनेता हैं। उनकी कई फ़िल्म नो मोर #मी टू , दिल साला सनकी , चिलम चौकी में शानदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था।

शशि पाठक निर्देशित मिलन कई मायनो में अलग फ़िल्म है जहां फूहरता सर चढ़ के बोल रहा वहाँ फ़िल्म मैथिली अपने सभ्यता संस्कृति को साथ ले के चल रही है ।फ़िल्म में समाज के कई कुरतियों पे प्रहार किया गया है संजीव ने अपने कामों से लोगों का दिल लगातार जीतते आ रहे हैं ।
इसके निर्माता रामसुंदर झा , संतोष झा और मनोरमा हैं
इस फ़िल्म को निर्देशन किया है शशि पाठक है
शशि जी हिंदी फ़िल्म उद्योग के जाने नाम हैं।
मुंबई से दूरभाष पे निर्देशक शशि पाठक ने बताया ये फ़िल्म , मिथिला में फ़िल्म उद्योग स्थापित के लिए मिल का पत्थर साबित होगा । यहाँ के युवकों को रोज़गार के अवसर मिलेंगे , यहाँ के लोकेशन , पर्यटक को लुभाएगा ।
यह फ़िल्म सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते दूसरे सप्ताह में प्रवेश की है …पूरे भारत में प्रदर्शन करने की तैयारी में टीम लगी हुई है।
मैथिलवासी को एक साफ़ सुथरी मनोरंजक फ़िल्म मिली है।
