जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारियों का किया समीक्षा

*पिंक बूथ,यूथ बूथ,आदर्श मतदान केंद्र की भी होगी स्थापना, जिलाधिकारी ने किया समीक्षा। 
*स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त, पारदर्शी एवं सहभागितापूर्ण चुनाव सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताः जिलाधिकारी
*पदाधिकारियों को अन्तर्कोषांगीय समन्वय स्थापित कर निर्वाचन सफलतापूर्वक कराने का जिलाधिकारी ने दिया निदेश

Madhubani:-

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा के द्वारा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 की तैयारियों की समीक्षा की गई। कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि लिए निष्पक्ष एवं भयमुक्त निर्वाचन के निमित सभी कोषांग परस्पर समन्वय के साथ कार्य करें। सभी पदाधिकारी भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों के अनुरूप आदर्श आचार संहिता का सख्ती से अनुपालन कराएंगे। निदेशों की अवहेलना या उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध विधि-सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में विधानसभा वार भेद्ध टोले, भेद्ध्य परिवार एवं भेद्धता के कारणों से संबंधित प्राप्त प्रतिवेदन के आलोक में गहन समीक्षा की गई एवं इस संबंध में आवश्यक निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए। पिंक बूथ,यूथ बूथ,आदर्श मतदान केंद्र की स्थापना को लेकर भी जिलाधिकारी ने समीक्षा कर कई निर्देश दिए। उन्होंने डिस्पैच सेन्टर में स्थापित किये जाने वाली व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में निर्वाचन कार्य हेतु वाहनों की उपलब्धता एवं उसकी टैगिंग की समीक्षा की गई।जिला परिवहन पदाधिकारी को
ससमय उपयुक्त व्यवस्था ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में विधानसभा वार सभी बूथों पर एएमएफ की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। मतदाताओं को लगातार जागरूक करने की दिशा में सघन जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया।डीएम ने अधिकारियों को प्रलोभन-मुक्त मतदान के लिए सघन अभियान चलाने का निदेश दिया।

उन्होंने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के सुचारू रूप से संचालन हेतु सभी कोषांगों के लिए वरीय नोडल पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारी निर्धारित दायित्वों का भली-भाँति निर्वहन करें। जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को अन्तर्कोषांगीय समन्वय स्थापित कर चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का निदेश दिया है।

बैठक में अपर समाहर्ता राजस्व शैलेश कुमार, डीडीसी दीपेश कुमार, नगर आयुक्त अनिल चौधरी सहित सभी कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications