*खबर लिखने तक शव अस्तपाल गेट के बहार लेकर रोती बिलखती रही मां पूजा देवी*
संवाददाता:- मुरारी झा
Darbhanga:-
घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के महथवार गांव में शनिवार को सात वर्षीय किशोर की तालाब में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गांव के सरोज सदा के पुत्र गणेश सदा शनिवार दोपहर शौच के लिए तालाब किनारे गया था। वहां अचानक उसका पैर फिसल गया और उसकी तालाब में डूब कर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव तालाब से निकाला। तुरन्त उसे उपचार के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घनश्यामपुर लाया गया जहा डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।।

किशोर की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया वही मृतक का मां पूजा देवी और दादा सहदेव सदा और दादी दुखनी देवी का रो रो कर बुरा हाल है । मृतक गणेश सदा अपने अपने मां बाप का दो बेटा और एक बेटी थी जिसमे मृतक माझिल पुत्र था।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव को पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया।
वही शव को लेकर अस्पताल गेट के समाने मृतक का चाची भजिया देवी गाड़ी का घंटो करता रहा इन्तजार नही मिला गाड़ी या एंबुलेंस ।