*कार का शीशा तोड़ बदमाशो ने उड़ाया पैसा*
Darbhanga:-
जमालपुर थाना क्षेत्र स्थित जमालपुर गांव के नायक चौक पर गुरुवार की देर रात बदमाशो ने कार का शीशा तोड़कर कार के अंदर रखे तीस हजार रूपया और कुछ पेपर उड़ा लिया ।

घटना को लेकर जमालपुर गांव निवासी रामभरोस सहनी ने जमालपुर थाना में लिखित आवेदन दिया है।
बताया गया है कि गाड़ी मालिक रोज की तरह अपने दरवाजे पर गाड़ी जिसका नंबर व बी 06 ए 4080 लगा कर सोने चले गए जानकारी के अनुसर गाड़ी मालिक गुरुवार को पैसा लेकर दरभंगा एचडीएफसी बैंक गया था पैसा जमा करने के लिए किसी कारण बस पैसा जमा नही हो सका तो वह देर रात अपने घर जमालपुर पहुंचा जहा गाड़ी के अंदर ही पैसा रखा छोड़ दिया था की अगले दिन तो पैसा का जमा करने के लिए जाना है ।
जब सुबह उठा तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था और गाड़ी के अन्दर से पैसा गायब था ।इस संबध में जमालपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया है कि घटना की जानकारी मिली है मामले की जांच में पुलिस जुट गई है ।।