Madhubani:-
मधुबनी शहर में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित कार्यालय में जिला अध्यक्ष शंकर झा की अध्यक्षता एवं संचालन जिला महामंत्री देवेंद्र कुमार यादव के द्वारा मोदी संग आपन बिहार का विडियो सॉन्ग को शुक्रवार को लॉन्च किया गया।

इस कार्यक्रम का लाइव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देखा गया कार्यक्रम की शुरुआत किया गया, वही मधुबनी लोकसभा के सांसद और उम्मीदवार डॉ अशोक यादव एवं विधान परिषद घनश्याम ठाकुर जिला प्रभारी अर्जुन सहनी जिला अध्यक्ष शंकर झा को पाग चादर और माला पहनाकर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह जिलाउपाध्यक्ष संजय पांडे सुनील कुमार मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे इस अवसर पर सांसद डॉ अशोक यादव ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि जो गाना लॉन्च किया गया है उस गाने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश में किए गए कार्यों का उल्लेख उस गाने में किया गया है। वही सांसद डॉ अशोक यादव ने बताया की 15 वर्ष बिहार में लालू यादव और राबड़ी देवी के नेतृत्व में जो सरकार थी बिहार में उस समय बिहार में जो अराजक राज था गुंडा राज था विकास नाम की कोई चीज नहीं था आए दिन अपहण होता था नरसंहार होता था कानून नाम की कोई चीज नहीं रह गया था बिहार में इस चीज को भी बिहारवासियों को याद दिलाया गया। उसके बाद जब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने तो पहले भाषण में कहा कि इस देश के संसाधन पर सबसे पहला हक़ गरीबों का है।

और लगातार 10 वर्षो के कार्यकाल में गांव गरीब किसान सोती वंचित महिला युवा के लिए जो कार्य किए गए हैं इस वीडियो में दिखाया गया है और इसी गाने के माध्यम से हमलोग जनता के बीच में जाएंगे और जो देश में जो विकाश प्रधानमंत्री के द्वारा किया गया हैं उसका हिसाब जनता के बीच में देने जा रहे हैं।वही सांसद डॉ अशोक यादव ने कहा की प्रधनमंत्री जो कहते है वो करते है भारतीय जनता पार्टी के मेनोफेस्टो में सब दिन कहा है अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होना चाहिए और आज भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो गया जनसन काल से हमलोग कहते रहे हैं कश्मीर से 370 धारा हटे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व आज कश्मीर में आज 370 धारा नही है ना कही पथरवाज कही आज मिल रहा है ना कही आज गोलीवाज मिल रहा है आज कश्मीर में भी विकास का धारा बह रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है,सीमा पर हमारे सैनिकों का गला काट लिया जाता था आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पाकिस्तान की हिम्मत नहीं है कि पाकिस्तान आंख उठाकर भारत की तरफ देखे।