लोगों ने गले में फंदा डालकर पेड़ से झुलते हुए एक महिला का शव देखा

Madhubani:-

मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के सोनवारी गांव के पास बगीचे में शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने गले में फंदा डालकर पेड़ से झुलते हुए एक महिला का शव देखा।

गले में फंदा डालकर पेड़ से झुलते एक महिला की शव मिलने की खबर पूरे इलाके में तेजी से फैल गई देखते ही देखते आस पास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई,वही इस घटना की सूचना राजनगर थाना को दिया गया सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पेड़ से झुलते हुए महिला के शव को नीचे उतार कर अपने कब्जे में लिया और घटनास्थल पर मौजुद लोगो से मृतक महिला के शव की पहचान के लिए लोगो से पूछताछ करने लगे। लेकिन घटनास्थल पर मौजुद लोगो ने महिला के शव को पहचाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद राजनगर थाना पुलिस कागज़ी प्रक्रिया पूरी कर मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। थाना मृतक महिला की पहचान के लिए आस पास के इलाके में लोगो से पूछताछ कर रही है, पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को शब्दागृह में 72 घंटे तक रखा जाएगा मृतक महिला के शव की पहचान होने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। मृतक महिला लाल रंग की साड़ी पहन रखी है वही मृतक महिला के शव को देखने से करीब 53 वर्ष प्रतीत हो रहा है। वही राजनगर थाना अध्यक्ष ने बताया कि अभी महिला की पहचान नहीं हुई है मृतक महिला के शव की पहचान के लिए आस पास के इलाके में पुछताछ किया जा रहा है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing