फिंकी पड़ा रोड शो, ललित यादव ने कहा हम दरभंगा से साफ करेंगे भाजपा को

*ललित यादव के दरभगा आगमन पर नही दिख माई समीकरण का असर , फिंकी पड़ा रोड शो, ललित यादव ने कहा हम दरभंगा से साफ करेंगे भाजपा को

Darbhanga:-

दरभंगा लोकसभा सीट पर महागठबंधन की तरफ से राजद ने अपने उम्मीदवार के रूप में छ बार से लगातार दरभंगा ग्रामीण क्षेत्र से विधायक रहे ललित यादव के नाम पर लालू यादव ने पहले ही मोहर लगा चुके थे नाम घोषणा होने के बाद गुरुवार देर शाम को दिल्ली से पटना होते हुयें दरभंगा पहुंचे ललित यादव को उनके समर्थकों ने दरभंगा समस्तीपुर सीमा पर स्वागत किया और काफिला को रोड शो तब्दील करते हुए दरभंगा में प्रवेश कराया ।

दरभंगा लोकसभा सीट पर ललित यादव महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने शहर पहुंचे हैं वहा ललित यादव के रोड शो से यह साफ झलक रहा था कि इस सीट पर माई समीकरण में वह मजबूती नहीं दिखा जो बरसों पहले देखने को मिलता था एक समय ऐसा हुआ करता था जब मिथिलांचल में राष्ट्रीय जनता दल का गढ़ कहा जाता था लेकिन रोड शो में कहीं ना कहीं राजद अपने पुराने अंदाज से कोसों दूर नजर आ रहा था।बताया जा रहा कि ललित यादव के नाम पर दरभंगा के मुस्लिम तबका खासे नाराज हैं जिसके कारण रोड शो में उस तरह से मुस्लिम समर्थक नजर नहीं आयें वैसे चुनाव में अभी समय है और महा गठबंधन को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है


वही ललित यादव ने कहा कि हम यहा सड़क मार्ग से आ रहे थे रास्ते मे दिख रहा है कि जनता का पूरा प्यार मिल रहा है । जगह जगह जनता का जन सैलाब उमरा हुआ है। दरभंगा में महागठबंधन राष्ट्रीय जनता दल ही है और कोई दूसरा पार्टी नहीं है। वही ललित यादव ने यह भी कहा कि हमारे राह में कोई कांटे नहीं है फूल ही फूल है हम लोग इतने वोटो से विपक्ष को परास्त करेंगे कि उसको अंदाजा तक नहीं होगा वह 400 पार और 40 पार भूल जाएंगे कहां गया 400 और 40 हम दरभंगा से साफ करेंगे भाजपा को और बिहार से भी साफ करेंगे ।।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications