*पिता ने दर्ज कराई नाबालिग बेटी के अपहरण की प्राथमिकी*
संवाददाता:- मुरारी झा
Darbhanga:-
घनश्यामपुर थाना में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिए जाने के मामला प्रकाश में आया है जहां नाबालिक लड़की के पिता ने घनश्यामपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी के अनुसार उक्त नाबालिग लड़की बचपन से ही घनश्यामपुर थाना क्षेत्र स्थित जयदेवपट्टी गांव मुहल्ले में अपने मां बाप के साथ रह रही थी।

जानकारी हो की नाबालिक लड़की के पिता ने दिए गए आवेदन में बताया है कि बीते 23 मार्च की रात्री 8 बजे नबालिक लड़की शौच के लिए कहकर घर से निकली थी जयदेवपट्टी संस्कृत विद्यालय के महार पर गई कुछ समय के बाद ग्रामीणों से पता चला कि मधुबनी जिला के लखनऊ थाना क्षेत्र के लौफा गांव निवासी स्वर्गीय खलील मंसूरी के पुत्र अरफोज मंसूरी ने नाबालिक लड़की को जोर जब्दस्ती कर अपहरण कर ले गया है जिसको लेकर पीड़िता के पिता ने आवेदन दिया है ।।
जानकारी ही की नाबालिक लड़की का अपहरण करके वाला युवक अफरोज मंसूरी कुर्सों गांव निवासी याकूब मंसूरी के पुत्र समसूल मंसूरी के मछली के हेचारी पर काम करता था जहा अपहरण नाबालिक लड़की को एक दिन हेचरी पर रखा था ।
इस संबध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है नाबालिक लड़की की खोज बिन के लिए पुलिस अलग अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है ।।