परौल गांव में आग लगने से दो भाइयों का चार घर जलकर हुआ राख, करीब तीन लाख रुपये मूल्य की हुई क्षति

परौल गांव में आग लगने से दो भाइयों का चार घर जलकर हुआ राख, करीब तीन लाख रुपये मूल्य की हुई क्षति

Madhubani:-

बेनीपट्टी अंचल के परौल गांव में बीते बुधवार की देर रात आग लगने से दो भाइयों का चार घर जलकर राख हो गया. आग लगने का पता पीड़ित परिवार को जब तक चल पाया तब तक आग की लपटें काफी तेज हो चुकि थी और जब तक शोर सुनकर आसपास के लोग आग बुझाने में जुट पाते तब तक घर में रखा सभी समान जलकर राख हो चुका था. मिली जनकारी के अनुसार परौल गांव निवासी छोटु साफी और उनके भाई घूरन साफी के घर में रात के करीब 11 बजे के आस-पास अचानक आग लग गई और आग की लपटें जब तेज हुई तो घर में सोये हुए सदस्यों को अगलगी की घटना का पता चला. इसके बाद घर में सोये सदस्य बाहर निकल कर शोर मचाने लगे.

शोर सुनकर आस-पास के लोग जुटे और आग बुझाने में जुट गये. काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका. लेकिन जब तक आग बुझाया जा सका तब तक घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, पेटी बक्शा और अन्य सभी सामान जलकर खाक हो गया. बताया जा रहा है कि दोनों परिवार के चारो कमरे के आस-पास ही मवेशी घर था और मवेशियों के लिये अलाव जला रखी थी. संभवतः उसी अलाव से निकली चिनगारी के चपेट आने से आवासीय घर में भी आग लग गई और देखते ही देखते आग ने चारों कमरों को अपने आगोश में ले लिया. अगलगी की घटना में तजरीबन तीन लाख रुपये से अधिक मूल्य की परिसंपत्ति की क्षति होने की बात अग्नि पीड़ितों के परिजनों ने कही है. बताया जा रहा है कि दोनों पीड़ित परिवार मजदूरी कर गुजर बसर कर रहा था लेकिन अगलगी की घटना ने पीड़ितों पर पहाड़ बनकर टूट पड़ा है. उधर घटना की सूचना अंचल प्रशासन को दे गई है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मुखिया सुनील कुमार पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया.

वहीं ग्रामीण सरोज सिंह राणा, प्रदीप कुमार सिंह, अमित कुमार, फूल सिंह व रामबाबू यादव समेत अन्य लोगों ने पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का अंचल प्रशासन से आग्रह किया है. इस बाबत सीओ धर्मदेव चौधरी ने बताया कि संबंधित राजस्व कर्मचारी को क्षति का आकलन हेतु निर्देश दिया गया है. प्रतिवेदन प्राप्त होने पर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जायेगा.

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications