मधुबनी में घर में फंदे से लटकते हुए महिला का शव मिला मायके वालों महिला के ससुराल वालों के ऊपर हत्या का लगाया आरोप
Madhubani:-

मधुबनी जिला के लौकही थाना क्षेत्र के जहूरी गांव में घर के कमरे में एक विवाहित महिला को फंदे से झुलते हुए घर के बच्चे ने देखा। जिसके बाद बच्चा जोर जोर से चिल्लाने लगा, बच्चे की चिल्लाने की आवाज सुनकर घर और आस पास के लोग उस ओर दौड़े तो देखा की महिला का शव घर में फंदे से झूलता हुआ देखा।
मृतक महिला की पहचान शोभा देवी उम्र 22 वर्ष पति संजीव कुमार लौकही थाना क्षेत्र के जहूरी गांव निवासी के रुप में हुई है। वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा लौकही थाना को दिया गया सूचना पाते ही थाना पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर फंदे से झुलते हुए मृतक महिला के शव को नीचे उतारकर अपने कब्जे में लिया और जांच में जुट गए। वही महिला के मौत की खबर मृतक महिला के मायके वालों को लगी जिसके बाद परिजन जहूरी गांव पहुंची, वही पुलिस मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर कागज़ी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।वही लौकही थाना को मृतक महिला के परिजनों ने लिखित रूप से आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है मृतक महिला के परिजन ने महिला के ससुराल वालों के ऊपर हत्या का लगाया आरोप। लौकही थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया की मृतक महिला के परिजन ने थाना में आवेदन देकर हत्या का आरोप लगाया है। परिजन के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगी।