मधुबनी में आम के बगीचे में पेड़ से लटकर युवक ने किया सुसाइड गांव में छाया मातमी सन्नाटा
Madhubani:-

मधुबनी जिला के मधेपुर थाना क्षेत्र के भीठ भगवानपुर गांव में बुधवार को आम के बगीचे में पेड़ पर झूलता हुआ शव स्थानीय लोगो ने देखा। पेड़ से झुलते हुए युवक के शव मिलने की जानकारी तेजी से पूरे इलाके में फैल गई। देखते ही देखते आस पास के लोगो की भीड़ घटनास्थल पर जुटनी शुरू हो गई।
मृतक युवक की पहचान मधेपुर थाना क्षेत्र के भीठ भगवानपुर गांव के संतोष कुमार मुखिया उम्र 18 वर्ष के रुप में हुई है। वही पेड़ से झुलते हुए एक युवक के शव मिलने की जानकारी मृतक युवक के परिवार वालों को लगी सूचना पाते ही परिवार के सभी सदस्य रोते हुए मौके पर पहुचा, वही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा स्थानीय थाना को दिया गया। सूचना पाते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर पेड़ पर फंदे से लटक रहे मृतक युवक के शव को नीचे उतार कर युवक के शव को अपने कब्जे में लिया।
इस घटना को लेकर मौके पर मौजूद लोगो और मृतक युवक के परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ करने लगे वही पुलिस मामले की जांच में जुट गए। पुलिस कागज़ी प्रक्रिया पूरी कर युवक के शव पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम कराने आए मृतक युवक के पिता ने इस घटना के संबंध में बताया कि गणेश मुखिया ने बताया कि सुबह घर से नाश्ता कर घरवालों को बोला की गांव के चौक पर जा रहा हू, वही कुछ समय बाद गांव के लोगो के द्वारा सूचना मिला की संतोष आम के बगीचे में एक पेड़ से गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।