मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह गांव के 13 नंबर गुमती पर बुधवार को दो पक्ष के बीच हुई हिंसक झड़प 6 लोग गंभीर रूप से हुए घायल।
Madhubani:-

घटना मधुबनी जिले की है जहां घायल व्यक्ति मोहमद अली ने बताया कि नतनी को साथ लेकर 13 नंबर गुमती पर समान लेने के लिए जा रहे थे तभी सत्रुधन यादव गाली गलौज करने लगा जब उसे गाली गलौज देने से मना किया तो वो लोग धारदार हथियार से मेरे ऊपर हमला कर दिया। मौके पर मारपीट करते देख घायल मोहमद अली ने कहा की जब परिवार के लोग उस ओर दौड़े तो उनलोगो ने उसके ऊपर भी धारदार हथियार से प्रहार कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना में घायल सभी लोगों को उठाकर इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहा डॉक्टर के द्वारा सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
घायल मोहमद अली से मारपीट का कारण पूछने पर बताया की वो लोगो शराब का कारोबारी है इसी को लेकर पूर्व में जब शराब बेचने को लेकर मना किया और इसको लेकर जब मैंने पुलिस में कंप्लेन किया तभी से ये लोग हमलोगो के साथ गाली गलौज करता रहता था। वही मारपीट के संबंध में जब थाना में आवेदन देने को लेकर पूछा तो बताया की अभी थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया है।
वही दूसरे पक्ष के मोहमद साबिर ने बताया की ये लोग झूठ बोल रहे है पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे की दोषी कौन है। वही राजनगर थाना अध्यक्ष ने बताया की अभी तक मारपीट का सूचना नहीं आया है सूचना मिलने के बाद करवाई की जाएगी।