मधुबनी में 459 अंक प्राप्त कर साक्षी सुमन आर्ट्स विषय की जिला सेकेंड टॉप कर जिले और परिवार किया किया नाम रौशन

Madhubani:-
बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम की घोषणा होने के बाद मधुबनी शहर की साक्षी सुमन कुमारी आर्ट्स विषय में 459 अंक प्राप्त कर जिले के सेकंड टॉपर रही। साक्षी सुमन महिला कॉलेज की छात्रा है, साक्षी सुमन ने बताया की 19 मार्च को पटना से कॉल आया की आपका नाम संभावित टॉपर में नाम आया है, फिर वो पटना गई।
जहां साक्षी ने बताया कि पहले इंट्रोड्रैकेशन राउंड लिया गया फिर एक हॉल में सभी विषय के शिक्षकों ने सवाल पूछे और उस सवाल के जवाव लिखित और मौखिक दोनो में हमने दिया, वही साक्षी सुमन से इंटरव्यू में पूछे गए सवाल को लेकर पूछने पर बताया की हिंदी विषय में कविता और उसके लेखक के बारे में पूछा गया।
वही साक्षी सुमन सेल्फ स्टडी कर जिले में सेकेंड टॉप कर जिले और पूरे परिवार नाम रौशन किया, साक्षी के पिता एक स्कूल में शिक्षक है और वो अपने मां और भाई बहनों के साथ मधुबनी में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर करी मेहनत कर सेकंड टॉपर रही। वही साक्षी सुमन ने बताया आगे ग्रेजुएशन कर सिविल सर्विस की तैयार कर समाज की सेवा करूंगी।