एक नव विवाहित महिला का शव ससुराल में फंदे से झूलता हुआ मिला

मधुबनी जिला के कलुआही थाना क्षेत्र के हरिपुर दक्षिणी काजी टोल गांव में एक नव विवाहित महिला का शव फंदे से झूलता हुआ मिला मृतक महिला के परिजनों ने ससुराल वालों के ऊपर नव विवाहिता महिला की हत्या का लगाया आरोप।

MADHUBANI:-

मृतक नव विवाहित महिला की पहचान रुखसाना खातून उम्र 20 वर्ष हरिपुर दक्षिणी काजी टोल निवासी के रुप में हुई है। वही इस घटना की सूचना कलुआही थानाध्यक्ष सपन कुमार को दिया गया, सूचना पाते ही कलुआही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर फंदे से झुलते हुए महिला के शव को नीचे उतार कर शव को अपने कब्जे में लिया। वही मौके पर आस पास के लोगो की भीड़ जुट गई,इस घटना के संबंध में जब कलुआही थानाध्यक्ष सपन कुमार से पूछा गया तो बताया की घर के लोगों ने बताया कि रुखसाना खातून सुबह नाश्ता बनाई और पति नाश्ता कर अपने काम पर निकल गया। इसी क्रम में रूखसाना को अपनी सास और ननद के साथ खाना बनाने को लेकर कहा सुनी एवं बकझक हो गया। जिस बात को लेकर रुखसाना खातून ने घर में फंदे से झूलकर आत्महत्या कर लिया। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि रुखसाना खातून की एक वर्ष करीब पूर्व ही शादी ही हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि रुखसाना खातून ने आत्महत्या नहीं किया है बल्कि उसे मारा गया है। वही मृतक महिला के चाचा ने ससुराल वालों के ऊपर दहेज को लेकर हत्या का लगाया आरोप, वही मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही इस घटना की जानकारी खजौली डीएसपी मनोज कुमार को मिली कलुआही पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर तहकीकात में जुट गए हैं। डीएसपी मनोज कुमार ने बताया कि पहली नजर में यह घटना हत्या का लग रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के रिपोर्ट आने के बाद ही सही बातों की जानकारी हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस हत्या में मृतका की पति मोहम्मद यूसुफ को थाना लाकर पूछताछ किया जा रहा है। जिसके बाद ही सही बातों का खुलासा हो सकेगा।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing