- निगम के सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं- महापौर मधुबनी नगर निगम, अरुण राय

Madhubani : महापौर अरुण राय ने रविवार को नगर निगम वासियों और देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और कामना की कि स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए. देश में आज होलिका दहन होगा और सोमवार को रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा. देश के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भी होली खेलने का सिलसिला रहेगा ।
महापौर मधुबनी नगर निगम, अरुण राय ने वार्ड 1 से 45 के सभी जनता से कहा कि ” निगम के सभी परिवारजनों को होली की अनेकानेक शुभकामनाएं. स्नेह और सद्भाव के रंगों से सजा यह पारंपरिक पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नया उत्साह लेकर आए.” उन्होंने जनता से अपील की कि शांतिपूर्ण होली मनाए हुड़दंग से बचे और सभी से गिला शिकवा दूर कर एक दूसरे को रंग- गुलाल लगा कर प्रेम के साथ त्योहार मनाए ।
