Madhubani:-
मधुबनी जिला के बाहुबरही प्रखंड के खोजपुर गांव के पुरवाई टोल में नव निर्वाण समिति के द्वारा सात दिनों का निःशुल्क मधुबनी पेंटिंग वर्कशॉप प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निःशुल्क मधुबनी पेंटिंग वर्कशॉप प्रशिक्षण कार्यक्रम ने करीब सौ से ऊपर बच्चे और महिलाएं नव निर्वाण समिति के कार्यकर्ता के द्वारा निःशुल्क मधुबनी पेंटिंग वर्कशॉप में भाग लिया।

वही शनिवार को इस कार्यक्रम के आखरी दिन पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित शिवन पासवान मुख्य अतिथि के रुप में खोजपुर गांव पहुंचे और नव निर्वाण समिति के द्वारा आयोजित मधुबनी मिथिला पेंटिंग वर्कशॉप प्रशिक्षण कार्यक्रम में बच्चे और महिलाओं को मधुबनी मिथिला पेंटिंग को लेकर प्रोत्साहित किया।

नव निर्वाण समिति के द्वारा 7 दिनों के लिए मधुबनी मिथिला पेंटिंग वर्कशॉप में बच्चो और महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए पहुंची विनीता झा ने बताया की नव निर्वाण समिति के द्वारा बहुत ही अच्छा कार्य किया जा रहा है। मिथिला की पहचान देश विदेश में मिथिला पेंटिंग की वजह से हुआ है और इसको लेकर इस नव निर्वाण समिति के द्वारा जो प्रशिक्षण का कार्य किया जा रहा है वो बहुत ही सराहनीय कार्य है। इस मिथिला पेंटिंग वर्कशॉप के द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में बच्चे और महिलाएं ने लिए प्रशिक्षण में बच्चो और महिलाओं के द्वारा किए मिथिला पेंटिंग को सेलेक्ट कर प्रथम स्थान दूसरे स्थान और तीसरे स्थान के प्रतिभागी को प्राइज दिया गया।
