मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोड किनारे एक व्यक्ति का शव मिला

Madhubani:-  मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत परसा बसुआरि स्थित चिकनी पुल के समीप शनिवार को स्थानीय लोगो ने लिंक रोड किनारे एक व्यक्ति का शव देखा।

शव मिलने की सूचना तेजी से आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, घटनास्थल पर आस पास के लोगो की भीड़ जुटनी शुरू हो गई वही सड़क किनारे शव मिलने की सूचना घोघरडीहा थाना पुलिस को दिया गया। जानकारी पाकर घोघरडीहा थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगो से इस शव की पहचान के लिए पुछताछ करने लगे पुछताछ के दौरान ही मृतक व्यक्ति की पहचान मधुबनी जिले के नरहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरियाही गांव निवासी भोला सदा का 40 वर्षीय पुत्र प्रयाग लाल साद के रूप में हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर काजगी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया।
वही मृतक व्यक्ति के परिजनों की माने तो मृतक व्यक्ति छत ढलाई में प्रयोग किए जाने वाले मिक्सर मशीन पर कार्य करता था। और वह शुक्रवार को भी छत ढलाई करने के लिए मिक्सर मशीन पर गया हुआ था इसी दौरान वापस होने के क्रम में कि वह गाड़ी से गिर गया और उसकी मौत हो गई,ऐसा परिजनों ने आशंका जताई है।लेकिन परिजनों का यह भी आरोप है कि गाड़ी से गिरने के बाद उनके सहयोगी उसे छोड़ फरार हो गया। हालांकि पुलिस हरबिंदु पर जांच कर रही है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing