जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने जिले के मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया बैठक

*जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने जिले के मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया बैठक।

*जिला प्रशासन स्वच्छ ,निष्पक्ष, भय मुक्त एवं सहभागिता पूर्ण निर्वाचन को लेकर दृढ़ संकल्पित

*लोकतंत्र के इस उत्सव को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिला निर्वाचन पदाधिकारी

*एमसी एमसी कोषांग द्वारा 24 घण्टे सोशल मीडिया पर रखी जा रही है नजर।

*डीएम ने सभी मतदाताओं से किया अपील ,वोट जरूर दें, इससे हमारा समृद्ध लोकतंत्र और भी मजबूत होगा 

Madhubani:-

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में सर्वप्रथम लोकसभा आम निर्वाचन– 2024 में आदर्श आचार संहिता के अनुपालन व निर्वाचन को शांतिपूर्ण, भयमुक्त ,पारदर्शी एवं सहभागिता पूर्ण संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन करने का आह्वान किया ।उन्होंने सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से कहा कि वे आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन हर हाल में करना सुनिश्चित करें जिससे कि शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन संपन्न कराया जा सके। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई ऐसा कार्य न किया जाए जिससे कि विभिन्न जातीय, धार्मिक या भाषाई समुदायों के बीच मतभेद बढ़े या घृणा की भावना या तनाव उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्वच्छ ,निष्पक्ष, भय मुक्त एवं सहभागिता पूर्ण निर्वाचन को लेकर दृढ़ संकल्पित है। किसी भी राजनीतिक दल या प्रत्याशी सामाजिक सद्भाव एवं भाईचारा को बनाए रखें।ऐसा कोई कार्य न करें जिससे कि सामाजिक सौहार्द में खलल पड़े। उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल से बचे। उन्होंने जनकारी देते हुए बताया कि जिला सूचना भवन में स्थित एमसी एमसी कोषांग द्वारा 24 घण्टे सोशल मीडिया पर नजर रखी जा रही है और इसके माध्यम से अफवाह फैलाने वाले या भ्रामक सूचना पोस्ट करने वाले तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है। बैठक में मूल मतदान केंद्रों में संशोधन तथा सहायक मतदान केंद्रों के प्रस्ताव से संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निदेशों के अनुसार लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 हेतु मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदाताओं द्वारा निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (एपिक) या निम्नलिखित दस्तावेजों में से किसी भी दस्तावेज को दिखाया जा सकता हैः-

1. आधार कार्ड;

2. मनरेगा जॉब कार्ड

3. बैंक/डाकघरों द्वारा जारी की गयी फोटोयुक्त पासबुक

4. श्रम मन्त्रालय योजना अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड

5. ड्राईविंग लाईसेंस

6. पैन कार्ड

7. राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) अन्तर्गत भारत के महारजिस्ट्रार (आरजीआई) द्वारा निर्गत स्मार्ट कार्ड

8. भारतीय पासपोर्ट

9. फोटोयुक्त पेन्शन दस्तावेज

10. केन्द्रीय/राज्य सरकार/ पीएसयू/ पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र

11. सांसदों/विधायकों/विधान पार्षदों को जारी किये गये आधिकारिक पहचान पत्र

12. सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र-यूनिक डिसेबिलिटी आईडी (यूडीआईडी)।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, अरविन्द कुमार वर्मा ने कहा कि सहभागितापूर्ण वातावरण में लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। सुगम, सहज, सुरक्षित एवं समावेशी चुनाव कराने के लिए सभी कदम उठाया जा रहा है। मतदाता मतदान करने के लिए कोई भी एक मान्य पहचान दस्तावेज़/ आईडी प्रूफ़ लेकर मतदान केन्द्र पर आएँ। उन्हें हर सुविधा प्राप्त होगी। प्रत्येक मतदान केंद्र पर आश्वस्त न्यूनतम सुविधाएं को सुनिश्चित किया जा रहा है। मतदान केन्द्रों पर रैम्प, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, विद्युत, साईनेज, हेल्पडेस्क आदि की व्यवस्था रहेगी। डीएम ने कहा कि पीडब्ल्यूडी और वरिष्ठ मतदाताओं की जरूरतों के प्रति प्रशासन जागरूक एवं सतर्क है और उनके लिए सुलभ चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए प्रतिबद्ध है। मतदान में प्राथमिकता, ग्राउंड फ्लोर पर पोलिंग स्टेशन, रैंप जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही वैकल्पिक होम वोटिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण मधुबनी जिला में आयोग के निदेशों के अनुसार तेजी से तैयारी चल रही है। हमलोग पूरी तन्मयता से कार्य कर रहे हैं। हम लोकतंत्र के इस उत्सव को एक सुखद अनुभव बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सभी मतदाताओं से अपील है कि वे वोट जरूर दें। इससे हमारा समृद्ध लोकतंत्र और मजबूत होगा तथा इसे नया आयाम मिलेगा।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

PNFPB Install PWA using share icon

For IOS and IPAD browsers, Install PWA using add to home screen in ios safari browser or add to dock option in macos safari browser

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
You are subscribed to notifications