छात्र संघ कार्यालय मधुबनी में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन जहां सभी एक दूसरे को गुलाल लगाकर दी बधाई।
मधुबनी:-

शनिवार को आरके कॉलेज और जेएन कॉलेज स्थित छात्र संघ कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष यादव ने किया। इस मिलन समारोह में छात्र संघ पदाधिकारी और सैकड़ों छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जहां सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गुलाल लगाते हुए होली पर्व की शुभकामनाएं दिया। इस अवसर पर छात्र संघर्ष समिति के अध्यक्ष ने कहा कि होली रंगों की त्योहार है जो आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को गले लगाकर भाईचारे और शांति का पैगाम देना है। उन्होंने संपूर्ण क्षेत्र वासियों और छात्र छात्राओं से सौहार्द वातावरण में शांतिपूर्ण और ग्रीन होली मनाने का अपील किया है।

मौके पर चंदन यादव, विजय कुमार , मणिशंकर यादव , मुलायम सिंह, दयानंद साह, मुकेश यादव, किशन बारी, योगेश चन्द्र, राजन कुमार, कृष्णा कुमार, राजीव कुमार कुशवाहा, मुन्ना कुमार, संजीव यादव और सुजीत कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।