*राधा कृष्ण लीला व फूलों की होली का आयोजन
*मथुरा के कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण उत्सव किया गया

मधुबनी: मिथिला महोत्सव एवं बिहार दिवस के अवसर पर स्थानीय एक निजी होटल में बीते गुरुवार की रात राधा कृष्ण लीला संस्थान बरसाना, मथुरा के कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण उत्सव मनाया गया. इस मौके पर बरसाना के कलाकारों द्वारा राधा कृष्ण लीला पर आधारित बज की फूलों की होली लठमार होली, रास नृत्य सहित भक्तिमय संगीत का आयोजन किया गया.
इस्कॉन के प्रतिनिधि नंद गोपाल दास के नेतृत्व में एवं विमल जायसवाल के प्रयोजकत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर भारी संख्या में शहर के गणमान्य लोगों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया व प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर नगर निगम के मेयर अरुण राय, राहुल जायसवाल,प्रो.अनिल चौधरी, प्रो. अमर कुमार मनोज पूर्वे, मुखिया रामकुमार यादव, डॉ मनोहर जायसवाल, डॉ. त्रिपुरारी शरण, अमर राउत, रमेश लाल दास,अमित राउत, रत्नेश्वर यादव, राजेंद्र प्रसाद, दीपक प्रसाद, गुरुजी, सुनील कुमार सिंह, हरभूषण राउत, हरि पंजियार, विरेन्द्र मेहता, विरेन्द्र गुप्ता सहित दर्जनों लोग मौजूद थे !
