कोसी नदी पर बन रहे देश के सबसे बड़े सड़क पुल का बड़ा हिस्सा गिरा एक की मौत 10 घायल

सुपौल:-
बताते चले कि सुपौल में कोसी नदी पर बन रहा है देश के सबसे बड़े सड़क पुल का बड़ा हिस्सा गिरा जिसमें एक की मौत 10 घायल हो गया, पुल का निर्माण बिहार के सुपौल जिले के बकौर तथा मधुबनी जिले के भेजा तक किया जा रहा था ‌।

कोसी नदी पर बन रहा है देश के सबसे बड़े सड़क पुल का एक हिस्सा शुक्रवार को अगल सुबह गिर गया, ‌ बताया जा रहा है कि पुल का पिलर संख्या 150 51 और 52 पिलर का गटर जमीन पर गिर गया। ‌ इस घटना में कई लोगों की दबने की जानकारी लोगों के द्वारा दी जा रही है। मालूम हो कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो गई है जबकि दस लोगों ‌ घायल होने की बात बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना था कि मलबे में 20 से अधिक लोग दवे हो सकते हैं। बताते चले की घटना के बाद से स्थानीय लोग काफी आक्रोशित है फिलहाल बकोर से भेज के बीच बनने वाले पुल का गटर गिरने के बाद अभी तक राहत का काम शुरू नहीं किया गया है प्रशासन की टीम यहां जरूर पहुंची है लेकिन कोसी के बीच में या होने के कारण पर्याप्त इक्विपमेंट घटना वाले इलाके तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। ऐसे में राहत और बचाव मैं काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कोई सुपौल जिला अधिकारी तथा पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर कैंप किए हुए हैं और रेस्क्यू कार्य भी अब शुरू हो गया है। वही सुपौल जिला अधिकारी ने एक लोगों की मौत की पुष्टि की है जबकि 10 लोगों की घायल होने की जानकारी दी है।

जिलाधिकारी ने मुआवजा की भी घोषणा कर दी है। प्रत्येक घायल व्यक्ति के परिवार को एक-एक लाख रुपया तथा मृतक के परिवार को 10 लख रुपए देने का घोषणा जिला अधिकारी सुपौल के द्वारा किया गया है। मालूम हो कि इस घटना के बाद पुल निर्माण कंपनी गेमन इंडिया पर लोग तरह-तरह के सवाल खड़े कर रहे हैं। ‌‌ मालूम हो कि मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है पुलिस सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया है। जानकारी देते हुए जिला अधिकारी ने बताया कि सभी घायल व्यक्ति का सुपौल जिले के मिथिला अस्पताल तथा एक अन्य निजी अस्पताल में इलाज लगातार जारी है। सभी घायल व्यक्ति ख़तरे से फिलहाल बाहर बताया जा रहा है।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing