मधुबनी में ट्रेन के चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की हुई मौत।

*मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र के मंगरपट्टी हाल्ट के पास गुरुवार को रेलवे पटरी पर ट्रेन  की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की हुई मौत।

Madhubani:-

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना धुरियां ट्रेन के चपेट में आने से हुई, घटना के बाद आस पास के लोग उस ओर दौड़ पड़े घटनास्थल पर लोग पहुंचकर देखा की युवक दो टुकड़ों में कटा हुआ है। जिसके बाद इस घटना की सूचना स्थानीय थाना और रेलवे पुलिस को दिया सूचना पाते ही रेलवे पुलिस और राजनगर थाना दलबल के मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर लगे लोगो को भीड़ को साइड कर घटना में मृतक युवक के शव को कब्जे में लिया और मौके पर मौजूद लोगो से युवक को पहचान के लिए पुछताछ करने लगे।

लेकिन शव को पहचानने से घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने इनकार कर दिया। जिसके बाद रेलवे पुलिस और राजनगर थाना पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रकिया पूरी कर पोस्टमॉर्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुट गए। पोस्टमॉर्टम होने के बाद मृतक के शव की पहचान हुई तो कागजी प्रक्रिया पूरी कर मृतक के शव को परिजनों को सुपूर्द कर दिया जाएगा,अगर 72 घंटे तक शव के पहचान के लिए शव को पोस्टमॉर्टम के बाद शवदागृह में रखा जाएगा।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Manage push notifications

notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing
notification icon
We would like to show you notifications for the latest news and updates.
notification icon
Please wait...processing